भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल प्लाजा पर लोगों को अधिक पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए साइन बोर्ड से जानकारी देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब हर टोल प्लाजा पर स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास की पूरी जानकारी दिखाई जाएगी।

साइनेज अंग्रेजी, हिन्दी और/या स्थानीय क्षेत्रीय भाषा में प्रदर्शित किए जाएंगे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल प्लाजा पर लोगों को अधिक पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए साइन बोर्ड से जानकारी देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब हर टोल प्लाजा पर स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास की पूरी जानकारी दिखाई जाएगी। एनएचएआई ने बताया कि, इस कदम का मकसद लोगों के बीच जागरुकता फैलाना हैं। एनएचएआई ने अपने बयान में कहा कि यूजर्स के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है, जिससे यूजर्स को स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास सुविधा की उपलब्धता, दरों और प्रक्रियाओं के बारे में सटीक जानकारी हो। एनएचएआई ने कहा कि यह विवरण टोल प्लाजा के प्रवेश द्वारों, ग्राहक सेवा क्षेत्रों और प्रवेश/निकास के स्थान सहित, सभी दिखाई देने स्थानों पर साइनेज बोर्डों पर प्रदर्शित की जाएगी।
ये साइनेज अंग्रेजी, हिन्दी और/या स्थानीय क्षेत्रीय भाषा में प्रदर्शित किए जाएंगे। एनएचएआई ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 30 दिनों के भीतर शुल्क प्लाजा पर ये बोर्ड लगाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि शुल्क के बारे में लागू किए गए नियमों के अनुसार सभी साइन बोर्ड दिन और रात में स्पष्ट रूप से दिखाई दें।
यही नहीं, इस विवरण को राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन और एनएचएआई की संबंधित परियोजना वेबसाइटों पर भी अपलोड किया जाएगा। हाइवे यूजर्स विभिन्न रियायती पासों का लाभ उठा सकते हैं जो आवागमन को सहज और किफायती बनाने के लिए उपलब्ध हैं। इन पासों में शुल्क प्लाजा के 20 किमी (या जहां लागू हो) के दायरे में रहने वाले निजी वाहनों वाले यात्रियों के लिए स्थानीय मासिक पास सुविधा शामिल है।
स्थानीय मासिक पास का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र और आवासीय पते का प्रमाण आदि शामिल हैं, जो सभी टोल प्लाजा पर भी सूचीबद्ध हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मासिक पास शुल्क प्लाजा हेल्पडेस्क पर जारी किया जाता है।
एक वर्ष या 200 शुल्क प्लाजा क्रॉसिंग की वैधता वाला वार्षिक पास सुविधा केवल कार/जीप/वैन जैसे निजी वाहनों के लिए ही उपलब्ध है। वार्षिक पास राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से खरीदा जा सकता है और 3,000 रुपए का एकमुश्त शुल्क अदा करने के बाद वाहन से जुड़े वैध फास्टैग पर डिजिटल रूप से सक्रिय हो जाता है। यह वार्षिक पास पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर 1,150 शुल्क प्लाजा पर मान्य है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।