×

क्या 33 की उम्र में खत्म हो गया इस खिलाड़ी का करियर? अगरकर के बयान से उठे सवाल 

By: Prafull tiwari

Sep 25, 20255:48 PM

view12

view0

क्या 33 की उम्र में खत्म हो गया इस खिलाड़ी का करियर? अगरकर के बयान से उठे सवाल 

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल की कप्तानी में 14 सदस्यीय दल की घोषणा की गई। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थे। इसमें एक बड़ा नाम करुण नायर का है। 

इंग्लैंड दौरे पर 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले करुण नायर को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। नायर को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के 4 मैचों में मौका दिया गया था। वह 8 पारियों में 0, 20, 31, 26, 14, 40, 57, 17 सहित कुल 205 रन बना सके। उम्मीद की जा रही थी कि शायद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए मौका मिल सकता है, लेकिन उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल को मौका दिया गया है। 

अजीत अगरकर से प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान जब करुण नायर से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमें इंग्लैंड में करुण से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हम हर खिलाड़ी को 15-20 मौके देना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में यह संभव नहीं है। देवदत्त पड्डिकल लंबे समय से जुड़े रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे। इसलिए उन्हें मौका दिया गया है। 

मुख्य चयनकर्ता के बयान से यह कहीं न कहीं स्पष्ट होता है कि बीसीसीआई अब 33 साल के करुण नायर से आगे देख रही है। उन्हें और मौका देने की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देना बेहतर समझ रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कड़ी मेहनत और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के कारण 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले नायर के करियर पर ब्रेक लग गया है। वह घरेलू क्रिकेट में पिछले 2-3 साल में मिली सफलता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोहरा नहीं पाए और अब भारतीय टीम में उनकी वापसी बेहद मुश्किल है। 

2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले नायर ने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की बदौलत 579 रन बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग के बाद नायर भारतीय टीम के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह 2 वनडे भी खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 46 रन निकले हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला T20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

Loading...

Feb 24, 20266:24 PM

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल। जानिए ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के ताजा पॉइंट्स टेबल और समीकरण।

Loading...

Feb 23, 20264:31 PM

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM