×

भ्रष्टाचार मामले में फंसे इस्राइली पीएम, ट्रंप समर्थन में उतरे, बोले- उन्हें बड़ा काम करना है

नेतन्याहू के खिलाफ आरोपों में नागरिकों को निशाना बनाने और गाजा में भुखमरी की नीतियों को लागू करने जैसे आरोप शामिल हैं।

By: Sandeep malviya

Jun 29, 20257:04 PM

view2

view0

भ्रष्टाचार मामले में फंसे इस्राइली पीएम, ट्रंप समर्थन में उतरे, बोले- उन्हें बड़ा काम करना है

वॉशिंगटन। नेतन्याहू के खिलाफ आरोपों में नागरिकों को निशाना बनाने और गाजा में भुखमरी की नीतियों को लागू करने जैसे आरोप शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे को तत्काल रद्द करने की अपील की थी।  इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी के आरोपों में फंसे हुए हैं। इस्राइली पीएम के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई भी शुरू हो गई है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है और इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन किया है। ट्रंप ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि यह भयावह स्थिति है। 

नेतन्याहू के समर्थन में खुलकर आए ट्रंप

दरअसल इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू हमास, हिजबुल्ला और ईरान के साथ लड़ाई के बीच अपने देश में घिरे हुए हैं। नेतन्याहू पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे आरोप हैं। हालांकि नेतन्याहू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया और इन्हें फर्जी बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'इस्राइल में बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जो कुछ किया जा रहा है, वह एक भयावह स्थिति है। वह एक युद्ध नायक और प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ईरान में खतरनाक परमाणु खतरे से छुटकारा पाने में अमेरिका के साथ मिलकर शानदार काम किया है। अहम बात ये है कि वह अभी हमास के साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें बंधकों को वापस लाना शामिल है, लेकिन उन्हें पूरा दिन अदालत में बिताना पड़ रहा है और वो भी बिना किसी बात के! यह और कुछ नहीं वैसी ही राजनीतिक प्रताड़ना है, जैसी मुझे झेलनी पड़ी थी।' ट्रंप ने लिखा कि 'ये बिल्कुल गलत है, जो बेकाबू अभियोजकों द्वारा नेतन्याहू के साथ किया जा रहा है। अमेरिका इस्राइल की मदद और समर्थन के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है और यह किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं ज्यादा है, लेकिन हम इसमें उनके साथ नहीं हैं। हमने अभी शानदार जीत हासिल की है और इससे जीत का स्वाद बेकार ही होगा। बीबी को जाने दें, उन्हें अभी बड़ा काम करना है।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

कीव की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूरोप को लेनी चाहिए :  जेडी वेंस 

1

0

वेंस का बयान ऐसे समय आया है, जब ट्रंप ने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के बदले अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेन भेजने की संभावनाओं से इनकार कर दिया था। हालांकि अमेरिका ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा के लिए अन्य कदम उठाने की बात कही।

Loading...

Aug 21, 20258 hours ago

नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने वाले जजों पर प्रतिबंध

संयुक्त राज्य अमेरिका ने अमेरिकी सैनिकों और इस्राइली नेताओं के खिलाफ मामलों में उनकी भूमिका के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के दो न्यायाधीशों और दो अभियोजकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी शामिल है।

Loading...

Aug 21, 20258 hours ago

हम नहीं, चीन है रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार : जयशंकर 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के बीच मॉस्को में बैठक हुई। इस बैठक में राजनीतिक, व्यापारिक और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई। लावरोव ने भारत-रूस संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी बताया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को जरूरी बताया।

Loading...

Aug 21, 20258 hours ago

भारत में 68 अरब डॉलर का निवेश करने पर विचार कर रहा जापान

जापान अगले दस वर्षों में भारत में 68 अरब डॉलर के निजी निवेश का लक्ष्य तय करने पर विचार कर रहा है, जिसकी घोषणा पीएम मोदी की प्रस्तावित जापान यात्रा के दौरान हो सकती है। यह निवेश सेमीकंडक्टर्स,  एआई, स्वच्छ ऊर्जा और जरूरी खनिज जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित है। 

Loading...

Aug 21, 20258 hours ago

बांग्लादेश में आम चुनाव की तैयारियां तेज

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने घोषणा की थी कि देश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होंगे। अब चुनाव आयोग चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट गया है। 

Loading...

Aug 19, 20259:47 PM