×

सिक्किम में भू-स्खलन, छह जवान लापता

सिक्किम के छतेन में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससे एक आर्मी कैंप तबाह हो गया। वहीं मणिपुर में बाढ़ से 3365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

By: Star News

Jun 02, 20252:58 PM

view3

view0

सिक्किम में भू-स्खलन, छह जवान लापता

-बारिश का कहर, आर्मी कैंप तबाह, 3 की मौत 
-पूर्वोत्तर के राज्यों में अब तक 37 की गई जान

कोलकाता। सिक्किम में मिलिट्री कैंप भारी बारिश के बाद भू-ूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हुए हैं। छह जवान लापता हैं। सेना ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। दरअसल, नॉर्थ ईस्ट में बारिश से बुरा हाल है। भूस्खलन के कारण एक आर्मी कैंप चपेट में आ गया है और तीन लोगों की मौत हो गई। एक रक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं। वहीं 4 लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है।

अधिकारी ने ये भी कहा, छह लापता जवानों का पता लगाने के लिए बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहा है। सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 37 लोगों की जान गई है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं। वहीं मणिपुर में पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं। 

100 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला 
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम के लाचुंग से 18 पर्यटक वाहनों का पहला जत्था 100 से अधिक फंसे हुए पर्यटकों को लेकर लोअर दजोंगू के फिदांग पहुंच गया है। मंगन जिला कलेक्टर अनंत जैन ने काफिले का नेतृत्व किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्यटकों को सुरक्षित वापस ले जाया जाए। फिदांग से पर्यटक गंगटोक जाएंगे।

नौ सैलानियों की तलाश  
मंगन जिले के अधिकारियों ने मौसम की स्थिति में सुधार के बाद 29 मई को मंगन जिले में तीस्ता नदी में वाहन गिरने से लापता हुए नौ पर्यटकों के लिए खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है। अभियान जिला पुलिस, जिला प्रशासन, आईटीबीपी, सेना, पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग, बीआरओ, एनडीआरएफ, जीआरईएफ, अग्निशमन और चिकित्सा टीमों और अन्य हितधारकों की निगरानी में चलाया जा रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जब संसद के बाहर भाजपा नेता से राहुल गांधी ने मिलाया हाथ... फिर दी जीत की बधाई

1

0

संसद में बुधवार की सुबह एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सेक्रेटरी चुनाव की जीत की बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस और भाजपा के बीच एक अनकॉमन हैंडशेक। वैसे, बधाई हो।

Loading...

Aug 20, 20258 hours ago

अहमदाबाद... 8वीं के छात्र की स्कूल में हत्या... 9वीं के स्टूडेंट ने घोंपा चाकू

अहमदाबाद स्थित एक स्कूल में एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया।

Loading...

Aug 20, 20258 hours ago

पीएम बने प्रस्तावक... राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए किया नामांकन

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ भाजपा और एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे।

Loading...

Aug 20, 202510 hours ago

ट्रक-पिकअप की भिड़ंत... यूपी के पांच लोगों की मौत... 33 घायल

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लखीमपुर खीरी के अमन नगर से आए प्रवासी मजदूर फसल कटाई के लिए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ाकैमला गांव जा रहे थे।

Loading...

Aug 20, 202511 hours ago