मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के ग्राम पिपरिया की 25 वर्षीय कीर्ति चंदेल को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल एम्स भेजा गया। कीर्ति के माता-पिता खेती-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे बेटी की गंभीर बीमारी का महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं थे।

गुरुवार को सुबह 10.45 बजे बेटी को एयरलिफ्ट किया गया।

डिंडोरी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के ग्राम पिपरिया की 25 वर्षीय कीर्ति चंदेल को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल एम्स भेजा गया। कीर्ति के माता-पिता खेती-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे बेटी की गंभीर बीमारी का महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। भाई पुनु दास चंदेल ने बताया कि दो माह पूर्व रायपुर मेडिकल कॉलेज में कीर्ति के कमर के ट्यूमर की सर्जरी कराई गई थी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय डिंडोरी के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय अधिकारी डॉ. मनोज पांडे ने तत्काल कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया को वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

एयर एंबुलेंस की सुविधा
कलेक्टर ने गंभीरता को हुए भोपाल उच्च अधिकारियों से चर्चा की, जिसके बाद केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के अंतर्गत मरीज को एयर एंबुलेंस की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। एयर एम्बुलेंस को बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे आना था। टाइम चेंज होकर ढाई बजे हुआ। फिर कैंसिल हो गया। इसके बाद आज गुरुवार को सुबह 10.45 बजे बेटी को एयरलिफ्ट किया गया।
कलेक्टर ने दिया अपना मोबाइल नंबर
भोपाल रवाना करने से पहले कलेक्टर ने स्वयं एयर एम्बुलेंस में जाकर कीर्ति से बात की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा-वे बिल्कुल चिंता न करें, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगी। कलेक्टर ने अपना निजी मोबाइल नंबर भी साझा किया ताकि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे सीधे संपर्क कर सकें और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
एयर एम्बुलेंस का संचालन पायलट कैप्टन जेएस चौहान और कैप्टन संजय कुमार शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें मरीज के साथ उनके परिवार का एक सदस्य और डॉ. पंकज मौजूद रहे। इस दौरान जिला प्रशासन से एसडीएम भारती मेरावी, एसडीओपी सतीश द्विवेदी, जिला चिकित्सालय अधिकारी मनोज पांडे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हेलीपैड के पास लट रहे थे तार

इधर, इस दौरान एक बड़ी लापरवाही से सामने आई। डिंडोरी में मरीज को एयर लिफ्ट करने पहुंची एयर एम्बुलेंस 15 मिनट तक आसमान में मंडराती रही। हेलीपैड के आसपास बिजली के तार होने से पायलट को एयर एम्बुलेंस उतारने में काफी परेशानी आई। हेलीकॉप्टर जब पुलिस ग्राउंड में लैंड हुआ तो पायलट संजय शर्मा ने अधिकारियों से पूछा- हेलीपैड के पास बीजली के तार क्यों लटक रहे हैं, इन्हें अलग करवाइए। ऐसा हेलीपैड पहली बार देखा है। पायलट के टोकने पर प्रशासन ने हेलीपैड के आसपास से तुरंत तार हटवाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।