×

मध्यप्रदेश: फरवरी से भाजपा कार्यालय में मंत्री सुनेंगे दो घंटे जनता की समस्याएं

मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच चर्चा के बाद एक नई शुरुआत होने जा रही है। मध्यप्रदेश के मंत्री हर दिन दो घंटे तक भाजपा कार्यालय में बैठेंगे। इसके लिए समय और दिन भी निर्धारित कर दिया गया है।

By: Arvind Mishra

Jan 30, 202610:51 AM

view7

view0

मध्यप्रदेश: फरवरी से भाजपा कार्यालय में मंत्री सुनेंगे दो घंटे जनता की समस्याएं

कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुलझाने एक नई शुरुआत होने जा रही है।

  • ड्यूटी रोस्टर तैयार, सोमवार से शुक्रवार तक बैठेंगे

  • अब लोगों को दफ्तरों की नहीं काटने पड़ेगे चक्कर

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच चर्चा के बाद एक नई शुरुआत होने जा रही है। मध्यप्रदेश के मंत्री हर दिन दो घंटे तक भाजपा कार्यालय में बैठेंगे। इसके लिए समय और दिन भी निर्धारित कर दिया गया है। दरअसल, लगातार सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता ही अपने काम के लिए मंत्रियों और अफसरों के घर, दफ्तर के चक्कर काटते रहते हैं। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रतिदिन एक मंत्री को भाजपा कार्यालय में बिठाने की शुरुआत फरवरी से होने जा रही है। सभी मंत्रियों का ड्यूटी रोस्टर बनाकर जारी कर दिया गया है।

सोमवार से शुक्रवार बैठेंगे मंत्री

सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर एक बजे से तीन बजे तक रोस्टर के अनुसार मंत्री बीजेपी कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। मंत्री के साथ एक प्रदेश पदाधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। संगठन से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए प्रदेश पदाधिकारी काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष भी कार्यालय में बैठेंगे

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों के जिला कार्यालय में बैठने के दिन तय किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष के लिए भी दिन तय किया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष से लेकर कौन से जिला पदाधिकारी किस दिन कार्यालय में बैठकर आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।

फरवरी में किस मंत्री की कब ड्यूटी

  • 02 फरवरी (सोमवार): जगदीश देवड़ा(डिप्टी सीएम), गौतम टेटवाल(मंत्री तकनीकी शिक्षा), मनीषा सिंह (विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा)
  • 03 फरवरी (मंगलवार): राकेश सिंह (पीडब्ल्यूडी मंत्री), दिलीप अहिरवार (वन राज्यमंत्री), राजेन्द्र सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा)
  • 04 फरवरी (बुधवार): विश्वास सारंग (खेल एवं सहकारिता मंत्री), लखन पटेल (पशुपालन मंत्री), डॉ. नंदिता पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा)
  • 05 फरवरी (गुरुवार): कैलाश विजयवर्गीय (नगरीय प्रशासन मंत्री), प्रतिमा बागरी(नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री), जयदीप पटेल (प्रदेश मंत्री भाजपा)
  • 06 फरवरी (शुक्रवार): विजय शाह (जनजातीय कार्यमंत्री), नरेन्द्र शिवाजी पटेल (स्वास्थ्य राज्यमंत्री), क्षितिज भट्ट (प्रदेश मंत्री भाजपा)
  • 09 फरवरी (सोमवार): राजेन्द्र शुक्ला(डिप्टी सीएम) नारायण सिंह पंवार (मत्स्य पालन राज्यमंत्री), डॉ. प्रभुलाल जाटव (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • 10 फरवरी (मंगलवार): प्रहलाद सिंह पटेल (पंचायत मंत्री), राधा सिंह(पंचायत राज्य मंत्री), शैलेन्द्र बरुआ (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • 11 फरवरी (बुधवार): उदयप्रताप सिंह (स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री) दिलीप जायसवाल (खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री) लोकेन्द्र पाराशर (प्रदेश मंत्री, भाजपा)
  • 12 फरवरी (गुरुवार): करणसिंह वर्मा (राजस्व मंत्री), कृष्णा गौर (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ), संगीता सोनी (प्रदेश मंत्री, भाजपा)
  • 13 फरवरी (शुक्रवार): संपतिया उइके (पीएचई मंत्री), धर्मेन्द्र सिंह लोधी (पर्यटन मंत्री), राजो मालवीय (प्रदेश मंत्री, भाजपा)
  • 16 फरवरी (सोमवार): तुलसीराम सिलावट (जल संसाधन मंत्री) मनीषा सिंह (विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • 17 फरवरी (मंगलवार): ऐदलसिंह कंसाना (कृषि मंत्री) डॉ. प्रभुराम चौधरी (विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा)
  • 18 फरवरी (बुधवार): निर्मला भूरिया (महिला बाल विकास मंत्री), अर्चना सिंह (विधायक व प्रदेश मंत्री, भाजपा)
  • 19 फरवरी (गुरुवार): गोविन्द सिंह राजपूत (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री), बबीता परमार (प्रदेश मंत्री, भाजपा)
  • 20 फरवरी (शुक्रवार): नारायण सिंह कुशवाह (उद्यानिकी मंत्री), जयदीप पटेल (प्रदेश मंत्री)
  • 23 फरवरी (सोमवार): नागरसिंह चौहान (अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री), डॉ. प्रभुलाल जाटव (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • 24 फरवरी (मंगलवार): प्रद्युम्न सिंह तोमर (ऊर्जा मंत्री), शैलेन्द्र बरुआ (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • 25 फरवरी (बुधवार): राकेश शुक्ला (नवकरणीय ऊर्जा मंत्री) लोकेन्द्र पाराशर (प्रदेश मंत्री)
  • 26 फरवरी (गुरुवार): चेतन्य कश्यप (एमएसएमई मंत्री),राजेन्द्र सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा)
  • 27 फरवरी (शुक्रवार): इंदर सिंह परमार (उच्च् शिक्षा मंत्री), राजो मालवीय (प्रदेश मंत्री)

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल में मचा हड़कंप: जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल में मचा हड़कंप: जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

Loading...

Mar 18, 202612:58 PM

सुप्रीम आदेश: जबलपुर जिला बार में 30 फीसदी महिला आरक्षण लागू

सुप्रीम आदेश: जबलपुर जिला बार में 30 फीसदी महिला आरक्षण लागू

जिला बार एसोसिएशन जबलपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 30 फीसदी महिला आरक्षण का प्रावधान लागू करने वाला मध्य प्रदेश का पहला बार एसोसिएशन बन गया है। यह जानकारी जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा और सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने दी।

Loading...

Mar 18, 202611:08 AM

इंदौर में भीषण हादसा : घर में लगी आग, फटे गैस सिलेंडर, आठ लोग जिंदा जले

इंदौर में भीषण हादसा : घर में लगी आग, फटे गैस सिलेंडर, आठ लोग जिंदा जले

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील थे।

Loading...

Mar 18, 20269:47 AM

5 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

5 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

सीधी में लोकायुक्त रीवा ने पटवारी को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के बाद कार्रवाई हुई। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Loading...

Mar 17, 202610:20 PM

6 दिन बाद अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, दिलीप बिल्डकॉन के खिलाफ वन अपराध दर्ज

6 दिन बाद अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, दिलीप बिल्डकॉन के खिलाफ वन अपराध दर्ज

रीवा के गुढ़ में अवैध उत्खनन मामले में 6 दिन बाद वन विभाग ने दिलीप बिल्डकॉन और कर्मचारियों पर वन अपराध दर्ज किया। पहले कार्रवाई दबाने की कोशिश हुई, लेकिन दबाव के बाद केस दर्ज हुआ।

Loading...

Mar 17, 202610:16 PM