Budh Gochar 2022: बुध-शुक्र की युति से बना महालक्ष्मी-नारायण योग, इन राशि वालों को मिलेगा कुबेर का खजाना!
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। कई बार ग्रह के अन्य ग्रहों के साथ गोचर से विशेष योग बनते हैं। व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों की चाल का प्रभाव किसी भी रूप में देखा जा सकता है, चाहे वह शुभ हो या अशुभ। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 26 अक्टूबर को बुध ग्रह गोचर करके तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं, जहां शुक्र, सूर्य और केतु पहले से ही मौजूद हैं।

ऐसे में तुला राशि में बुध और शुक्र युति करके लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं, जो कि 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। आइए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं, जिन्हें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से खूब सारा धन मिलने वाला है।
लक्ष्मी नारायण योग देगा इन राशि वालों को लाभ
कन्या राशि
बुध-शुक्र की युति से बन रहा लक्ष्मी-नारायण योग कन्या राशि वालों को बेहद शुभ फल देगा। खूब धन लाभ होगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापारियों को तगड़ा लाभ होगा. नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ सकती है. कमाई के नए रास्ते मिल सकते हैं।
Read More: सात महीने से बेहोश पड़ी महिला ने AIIMS में दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म
धनु राशि
धनु राशि वालों को यह लक्ष्मी नारायण योग वरदान की तरह साबित हो सकता है। बुध-शुक्र की युति से नौकरी में मनवांछित उन्नति मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा मिलने से राहत महसूस करेंगे, आय भी बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी, बिजनेस बढ़ेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, कामों में सफलता मिलेगी।
Read More: स्वाद के साथ सेहत भी बनाती है येलो टी, डायबिटीज होगा कंट्रोल
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण योग शुभ फल देगा। नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। उन्नति भी होगी और धन लाभ भी होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, फंसा हुआ पैसा मिलेगा। सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। मान-सम्मान मिलेगा, परिवार में खुशियां रहेंगी।