×

'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए मंधाना, वोल्वार्ड्ट और गार्डनर का नाम शॉर्टलिस्ट  

मंधाना ने विश्व कप में अक्टूबर में खेले गए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 80, 88 और 109 रन की पारी खेली थी। इन तीनों पारियों के दम पर मंधाना का नाम अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है।

By: Prafull tiwari

Nov 06, 20256:04 PM

view3

view0

'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए मंधाना, वोल्वार्ड्ट और गार्डनर का नाम शॉर्टलिस्ट  

नई दिल्ली । आईसीसी ने अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर का नाम शॉर्टलिस्ट किया है।  स्मृति मंधाना, लौरा वोल्वार्ड्ट और एश्ले गार्डनर तीनों ने महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।

मंधाना ने विश्व कप में अक्टूबर में खेले गए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 80, 88 और 109 रन की पारी खेली थी। इन तीनों पारियों के दम पर मंधाना का नाम अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है। मंधाना ने विश्व कप के 9 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 434 रन बनाए और भारत को पहला विश्व कप दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। वह टूर्नामेंट की दूसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 169 रन की यादगार पारी खेल टीम को फाइनल का टिकट दिलाया था। इस पारी की बदौलत उनका नाम अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है। लौरा ने अक्टूबर में खेले गए 8 मैचों में 470 रन बनाए। भारत के खिलाफ 2 नवंबर को खेले गए फाइनल में भी लौरा ने 101 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वह टीम को चैंपियन नहीं बना सकीं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान 9 मैचों में 571 रन बनाकर टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर रहीं।

ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। सेमीफाइनल तक के सफर में ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। गार्डनर ने अक्टूबर महीने में खेले 7 मैचों की 5 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 328 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ 115 और इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन की नाबाद पारी उन्होंने खेली। इसके अलावा 7 विकेट भी उन्होंने लिए। बल्ले और गेंद के साथ दमदार प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM

इमरान खान के समर्थन में सुनील गावस्कर और कपिल देव: 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र |

इमरान खान के समर्थन में सुनील गावस्कर और कपिल देव: 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र |

पाकिस्तान जेल में बंद इमरान खान के स्वास्थ्य पर सुनील गावस्कर, कपिल देव और स्टीव वॉ समेत 14 पूर्व कप्तानों ने जताई चिंता। पाक सरकार से बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार की मांग।

Loading...

Feb 17, 20264:42 PM