भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में उछाल दर्ज की गई।

सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में उछाल दर्ज की गई। दरअसल, आईटी शेयरों में तेजी और मजबूत वैश्विक बाजार रुझानों के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 218.44 अंक चढ़कर 85,450.36 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 69.4 अंक बढ़कर 26,137.55 अंक पर पहुंच गया।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
बैंकों द्वारा अमेरिकी डॉलर की बिकवाली और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया सोमवार को रिकॉर्ड निचले स्तर से उबर गया और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 49 पैसे बढ़कर 89.17 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और मारुति सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स पिछड़ने वालों में शामिल रहे।
एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजार, कोरिया का कोस्पी 0.97 फीसदी ऊपर 3,890 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.38 प्रतिशत ऊपर 25,544 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है। वहीं अमेरिकी बाजार 21 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.08 फीसदी चढ़कर 46,245 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.88 प्रतिशत और एसएंडपी 500 0.98 फीसदी के ऊपर बंद हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।