
भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार की शुरूआत की। वहीं, एनएसई निफ्टी भी उछाल के साथ हरे निशान के साथ ट्रेड करते हुए ओपन हुआ। दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही थी। दरअसल, गुरुवार को सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 83,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 25,400 पर है। सेंसेक्स के 30 में 23 शेयर चढ़े हैं। एक्सिस बैंक, जोमैटो और कोटक बैंक में 3 प्रतिशत तक की तेजी है। इंफोसिस, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा शुरुआती कारोबार में नीचे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में उछाल है। एनएसई के आॅटो, मीडिया, बैंकिंग, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में तेजी है। आईटी और मेटल सेक्टर में मामूली गिरावट रही।
गुरुवार को केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गयी है। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ है। इसकी लिस्टिंग पॉजिटिव रही। कंपनी का शेयर 266 रुपए के आईपीओ प्राइस के मुकाबले बीएसई और एनएसई दोनों पर ही 14.25 रुपए या 5.36 फीसदी प्रीमियम के साथ 280.25 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ।
1,326 करोड़ के आईपीओ में पूरी तरह से लगभग 5 करोड़ शेयरों का आफर फॉर सेल शामिल था, जिसमें कोई फ्रेश इश्यू कंपोनेंट नहीं था। यानी आईपीओ से होने वाली कोई भी रकम कंपनी को नहीं मिलेगी, बल्कि इसमें अपने शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स को मिलेगा। अभी, केनरा बैंक के पास केनरा रोबेको में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि एएमसी में बाकी हिस्सेदारी ओरिक्स कॉपोर्रेशन होल्डिंग के पास है।
एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.69 प्रतिशत ऊपर 3,719 पर और जापान का निक्केई 0.79 प्रतिशत चढ़कर 48,047 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42 फीसदी नीचे 25,802 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट फ्लैट 3,916 पर कारोबार कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।