×

मिशेल मार्श ने की बाबर आजम की बराबरी, हासिल की अनूठी उपलब्धि  

न्यूजीलैंड के 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। इस जीत में कप्तान मिशेल मार्श की यादगार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही।

By: Prafull tiwari

Oct 04, 20258:20 PM

view21

view0

मिशेल मार्श ने की बाबर आजम की बराबरी, हासिल की अनूठी उपलब्धि  

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया टी20 फॉर्मेट के कप्तान मिशेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए टी20 मुकाबले में शानदार शतक लगाते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि बतौर कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। मार्श से पहले बतौर कप्तान यह उपलब्धि सिर्फ बाबर आजम ने हासिल की थी। 

न्यूजीलैंड के 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। इस जीत में कप्तान मिशेल मार्श की यादगार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही। मार्श ने 52 गेंद पर 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए नाबाद 103 रन की पारी खेली। उन्हें इस यादगार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मार्श ने अपने पहले टी20 शतक के साथ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। 

मिशेल मार्श आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों के ऐसे दूसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया। मार्श से पहले सिर्फ बाबर आजम के नाम ही ये उपलब्धि रही है। बाबर आजम ने एक नहीं बल्कि दो बार बतौर कप्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 में शतक लगाए हैं। बाबर ने 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ कराची में 110 रन की पारी खेली थी। 

मार्श ने अपने पहले टी20 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वह टी20 में बतौर कप्तान शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2018 में आरोन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 और 2016 में शेन वॉटसन ने भारत के खिलाफ सिडनी में 124 रन की पारी खेली थी।  

मार्श ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए। इस दौरान टी20 फॉर्मेट में उनके 100 छक्के पूरे हो गए। टी20 में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ग्लेन मैक्सवेल, आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM