बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर जमकर सियासी हमले किए। मोदी ने कहा कि बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा। आरजेडी वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर जमकर सियासी हमले किए। पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान को पीएम ने एनडीए के पक्ष में करार देते हुए कहा कि जनता ने कटुता-क्रूरता और कट्टा वालों को 65.8 वोल्ट का झटका दिया है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ उत्साह दिखाया है। पहले चरण में 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक राज्य के किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा बताता है कि इस बार मतदाता पूरी तरह सक्रिय हैं और बदलाव या स्थिरता - दोनों ही चाहतों के साथ मतदान कर रहे हैं। अब सभी की नजर दूसरे चरण पर है, जिसमें बाकी 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। आयोग के मुताबिक, इस बार सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा। आरजेडी वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है। आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए। आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं। आरजेडी के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है।
सीतामढ़ी की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता अब कट्टा सरकार नहीं चाहती। जनता के समर्थन से विपक्षी नेताओं की नींद उड़ चुकी है। मोदी ने कहा कि वह मां सीता की पावन भूमि पर हैं, जहां उन्हें 8 नवंबर 2019 की याद आती है- जब उन्होंने प्रार्थना की थी कि अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रामलला के पक्ष में आए। मां सीता के नाम से की गई प्रार्थना कभी असफल नहीं होती, और अदालत ने भी रामलला के पक्ष में फैसला दिया।
मोदी ने कहा-विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। आरजेडी और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। लेकिन काम नहीं, सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता बढ़ाने वाली आरजेडी और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां इनका कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।
पीएम मोदी ने कहा-आजकल मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बहुत चर्चा है। उनके खातों में हमने 10-10 हजार डाले। कल्पना कीजिए अगर महिलाओं के खाते ही नहीं खुलते तो क्या उन्हें ये पैसे मिल पाते। मोदी ने खाते खुलवाए, नीतीश ने पैसे डाले। अगर जंगलराज होता तो आपके हक का भी पैसा लूट लिया जाता। कांग्रेस के प्रधानमंत्री नामदार के पिता कहते थे दिल्ली से एक रुपए निकलता है तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे हो जाते थे। ये कौन सा पंजा था जो एक रुपए के घिस-घिसकर 15 पैसे कर देता था। आज अगर पटना से 1 रुपए निकलता है तो पूरे 100 पैसे आपके खातों में पहुंचते हैं।
पीएम ने बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, साथियों बिहार आज मछली दूसरे राज्यों को भेज रहा है। बड़े-बड़े लोग भी बिहार की मछलियां देखने आ रहे हैं। तालाब में डुबकियां लगा रहे हैं। बिहार के चुनाव में डूबने कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी। मैं जानता हूं कि छठी मैया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा-मोदी ने कहा था राम मंदिर बनेगा। आप बताइएगा मंदिर बना कि नहीं बना। मंदिर बना। देश को वादा किया था आर्टिकल 370 की दीवार गिरेगी। आप बताइए 370 हटा कि नहीं हटा। मोदी ने बिहार की इसी धरती से पहलगाम हमले की बात कही थी। आॅपरेशन सिंदूर में तबाह होते पाकिस्तान को भी आपने देखा है। मैंने बिहार की धरती से जो कहा वो किया है। मोदी ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने की बात कही। आज ही इसे लागू हुए 11 साल हो गए हैं।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।