ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने आतंकियों का खात्मा करने के लिए अब ऑपरेशन महादेव छेड़ दिया है। दरअसल, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित दाछीगाम के जंगली इलाके में सोमवार को सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने आतंकियों का खात्मा करने के लिए अब ऑपरेशन महादेव छेड़ दिया है। श्रीनगर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पहलगाम आतंकी हमले में शामिल टीआरएफ के तीन आतंकियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। सुरक्षाबल इलाके में पहले से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, जब इन आतंकियों का पता चला। मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों को पहचानने की कोशिश हो रही है। आज शाम तक मीडिया को पूरी डिटेल के साथ ब्रीफ किया जाएगा।लिडवास श्रीनगर का बाहरी और घना जंगलों वाला क्षेत्र है, जो त्राल से पहाड़ी रास्ते के ज़रिए जुड़ता है। इस इलाके में पहले भी टीआरएफ की आतंकी गतिविधियों की खबरें आती रही हैं। इस ऑपरेशन को सेना की चिनार कॉर्प्स लीड कर रही है, जिसने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त ऑपरेशन दाछीगाम फॉरेस्ट के ऊपरी हिस्सों में अभी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान जारी है। दाछीगाम में सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक गोलीबारी हुई थी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और ऑपरेशन को तेज कर दिया था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि जंगलों में अभी भी टीआरएफ के और आतंकी छिपे हो सकते हैं।
दाछीगाम जंगल को पहले से ही टीआरएफ का मुख्य गढ माना जाता है। इसी ग्रुप ने हाल ही में एलओसी के पास लैंड माइन ब्लास्ट की जिम्मेदारी भी ली थी, जिसमें एक जवान शहीद हुआ था और तीन घायल हुए थे। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऑपरेशन के चलते घरों में ही रहें और क्षेत्र से दूर रहें। इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बायसरण वैली में हुआ आतंकी हमला देश को झकझोर देने वाला था। इस हमले को पांच आतंकियों ने अंजाम दिया, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े प्रॉक्सी संगठन टीआरएफ के सदस्य बताए गए। आतंकियों ने वहां मौजूद टूरिस्टों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें ज्यादातर हिंदू समुदाय के टूरिस्ट थे, जिन्हें नाम पूछकर आतंकियों ने गोली मारी थी।
मोदी सरकार ने इस हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसके तहत पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की गई। ये ठिकाने बहावलपुर और मुरिदके जैसे इलाकों में स्थित थे, जो लश्कर जैसे आतंकी संगठनों का गढ़ माने जाते हैं। इन हमलों में कई हाई-वैल्यू टारगेट्स को मार गिराया गया और आतंक फैलाने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह किया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्र में जाने की अटकलों को नकारा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि फड़नवीस देश के अगले स्थायी शिक्षा मंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल) ने इस घटनाक्रम को नैतिक आधार बनाकर पंजाब में हुए पेपर लीक मामलों पर भगवंत मान सरकार को बुरी तरह घेर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में बीती देर रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) टैंक में सफाई करते समय बेहोश हो गए।
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग मानी। विस्तार से पढ़ें।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में बयान देते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी को आदेश देने के बजाय संवाद और तर्क के जरिए सही दिशा दिखानी चाहिए। जानिए उनके बयान की मुख्य बातें।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें इस बड़े परीक्षा घोटाले से जुड़ी सभी नई अपडेट्स और गिरफ्तारियों की पूरी जानकारी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। जानिए शनिवार को होने वाली सरकार-प्रतिनिधिमंडल बैठक से जुड़ी बड़ी अपडेट।
जानिए देश में मानसून की ताजा स्थिति, अल नीनो का बढ़ता असर, क्षेत्रीय बारिश का हाल और बाढ़ से प्रभावित राज्यों की पूरी रिपोर्ट। क्या आने वाले दिनों में बारिश राहत देगी या तबाही?