दीवाली के शुभ मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने दीवाली पर शुभकामनाएं देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद भी दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिवाली के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका की साझेदारी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर दिया। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने दीवाली पर शुभकामनाएं देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद की रोशनी दे रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारतीय लोगों को दीवाली के खास मौके पर शुभकामनाएं दी। वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में एक दीवाली कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत के लोगों से प्यार करते हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की सराहना भी की। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी महान नेता हैं। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर बात की है।
बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप को उनके फोन कॉल और दीवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि रोशनी के इस त्योहार पर, हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद की रोशनी देती रहें और हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें।
राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में दीवाली का खास त्योहार मनाया। इस दौरान भारतीय समुदाय के बड़े बिजनेस लीडर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। जिसमें भारतीय एम्बेसडर विनय क्वात्रा, भारत में नए वर एम्बेसडर सर्जियो गोर, एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड शामिल रहे। ट्रंप ने इस दौरान भारत के लोगों को बधाई भी दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।