प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे को देश को समर्पित किया। गुरुग्राम से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट तक बने इस द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का भी उद्घाटन हुआ। इन दोनों प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ की लागत आई है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जाम खत्म होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे को देश को समर्पित किया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे को देश को समर्पित किया। गुरुग्राम से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट तक बने इस द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का भी उद्घाटन हुआ। इन दोनों प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ की लागत आई है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जाम खत्म होगा। द्वारका एक्सप्रेसवे से सिंघु बॉर्डर से दिल्ली एयरपोर्ट का 2 घंटे का सफर अब 40 मिनट में पूरा होगा। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा- दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां से सबको महसूस हो कि ये विकसित होते भारत की राजधानी है। हम देखते हैं कि दिल्ली की पिछली सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद किया। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार को दिल्ली को उबारने में काफी समय लगेगा। पीएम ने कहा- यूपीए सरकार के दौरान फाइलें चलती थीं, लेकिन उन पर काम हमने किया। जब केंद्र में राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं तो विकास शुरू हुआ। जीएसटी में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म होने जा रहा है। दीवाली में डबल बोनस मिलने वाला है। हमने इसका पूरा प्रारूप राज्यों को भेज दिया है। मैं आशा करता हूं कि सभी राज्य सरकार का सहयोग करेंगे। जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे, ताकि ये दीपावली और शानदार बन सके। पीएम ने कहा कि भारतीय हैं तो भारत में बना ही सामान खरीदें। दीवाली पर भी वही सामान खरीदें, जो भारत में भारतीयों की तरफ से बना हो। उन्होंने व्यापारियों को भी कहा कि विदेशी सामान छोड़कर लोकल सामान बेचें।
पीएम मोदी ने सफाई कर्मियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने उन्हें गुलाम समझा और उनके खिलाफ खतरनाक कानून बनाए, लेकिन भाजपा सरकार ने ऐसे सैकड़ों पुराने और अन्यायपूर्ण कानून खत्म किए। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य जनता के जीवन से सरकार का दखल और दबाव खत्म करना है। पिछली सरकारें दिल्ली के हमारे स्वच्छता साथियों को गुलाम समझती थीं। ये जो सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं वो संविधान को कुचलते थे। दिल्ली में एक खतरनाक कानून था जिसके तहत अगर कोई सफाई मित्र बिना बताए काम पर नहीं आता तो उसे एक महीने के लिए जेल में डाला जा सकता था। एक छोटी सी गलती के लिए सफाईकर्मी को जेल में डाल देंगे। ये मोदी है जो इस तरह के गलत कानूनों को खोज-खोजकर खत्म कर रहा है।
वहीं कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले मजदूरों से बात कर उनके अनुभव जाने। इसके बाद अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर जाते हुए उन्होंने रोहिणी से लेकर बक्करवाला तक रोड शो किया। जिस दौरान हाईवे के दोनों किनारों पर खड़े लोगों का गाड़ी से बाहर निकलकर अभिवादन किया। दिल्ली के रोहिणी में हो रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर से ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए गुरुग्राम में खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक से लेकर दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने तक लगभग नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया है।

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह