नए साल में लगा लोगों को एक और झटका, इतने रुपए बढ़ गए गैस के दाम  

नए साल की शुरुआत लोगों को महंगाई के रूप में एक झटका और लगा है। साल 2023 के पहले दिन ही LPG गैस का सिलेंडर महंगा हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और घरेलू सिलेंडर अपनी मौजूदा कीमतों पर ही मिलेंगे।

नए साल में लगा लोगों को एक और झटका, इतने रुपए बढ़ गए गैस के दाम  

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत लोगों को महंगाई के रूप में एक झटका और लगा है। साल 2023 के पहले दिन ही LPG गैस का सिलेंडर महंगा हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और घरेलू सिलेंडर अपनी मौजूदा कीमतों पर ही मिलेंगे। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतें तय करती हैं। 

तेल कंपनियों ने 1 जनवरी को जारी किए गैस सिलेंडर के नए भाव 
सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी किए हैं। नई दरों के मुताबिक गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। बता दें कि यह बढ़ोतरी केवल वकमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर ही मिलता रहेगा। आज राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

Read More: उत्तर भारत में नए साल के पहले दिन सर्दी का सितम, कई राज्यों में 6 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट


बताते चलें कि LPG सिलेंडर के नए दामों से सीधे तौर पर आपकी रसोई के बजट पर तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो सकता है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। गैस की ये नई दरें आज से लागू भी हो चुकी हैं। 

कहां कितने में मिल रहा कमर्शियल गैस सिलेंडर

दिल्ली में 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई में 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता में 1870 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई में 1917  रुपये प्रति सिलेंडर

Read More: नए साल में हनुमानगढ़ में कार और ट्रोले की टक्कर में पांच लोगों की मौत, एक घायल 

साल 2022 में कितना महंगा हुआ सिलेंडर

गौरतलब है कि देश में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में बीते काफी वक्त से कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को बढ़ाए गए थे। उस दौरान तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की दरों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा अगर बीते साल की बात करें तो घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। 

Read More: Gud-Moongfali Chikki | सर्दियों का मजा हो जाएगा दोगुना जब बनाएंगे गुड़-मूंगफली की ये चिक्की 

 घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी समय से बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। हालांकि, साल 2022 में कुल चार बार घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव हुआ था। पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

अगर मेट्रो शहरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में ये 1053 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में 1052.5 रुपये, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.5 रुपये में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है।