भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी लोगों को राहत, आठ दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। एक तरफ लोग भीषण गर्मी से बहाल हैं तो वहीं दूसरी तरफ आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश का दौर चल रहा है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के चलते लोग झुलस रहे हैं। ऐसे में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, आठ दिन की देरी के बाद मानसून केरल पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी लोगों को राहत, आठ दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

नई दिल्ली। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। एक तरफ लोग भीषण गर्मी से बहाल हैं तो वहीं दूसरी तरफ आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश का दौर चल रहा है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के चलते लोग झुलस रहे हैं। ऐसे में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, आठ दिन की देरी के बाद मानसून केरल पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

Read More: रोहतास में पुल के पिलर में फंसा मासूम 22 घंटे से लड़ रहा जिंदगी की जंग, अब तक ऑक्सीजन के 35 सिलेंडर खत्म, रेस्क्यू जारी


गौरतलब है कि आईएमडी ने रविवार को कहा था कि केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। विभाग ने मई के मध्य में कहा था कि यह चार जून तक केरल पहुंच सकता है।  

 

Read More: सागर में चार हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, सीमांकन के एवज में आवेदक से ले रहा था पैसे


मानसून को लेकर दी थी ये जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा था कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पछुआ हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और इन हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर तक पहुंच गई है। मानसून को केरल तट में टकराने में तीन से चार दिन का समय और लग सकता है।

 

Read More: सीधी में अनियंत्रित होकर बोलेरो पर पलटा ट्रक, दो बच्चों समेत 7 की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी

विभाग ने कहा, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादलों का द्रव्यमान भी बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा। इसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। हालांकि, करीब आठ दिन की देरी से अब मानसून केरल पहुंचा है।