×

धंस गया बाणसागर पुल का पिलर...हाइवे से आवागमन बंद

बाणसागर पुल का पिलर धंस गया है, जिससे पुल पर एक बड़ा गड्ढा हो गया। इस वजह से स्टेट हाइवे से आवागमन बाधित हो गया है और रीवा-शहडोल मार्ग भी बाधित है।

By: Star News

Jun 11, 202510:39 AM

view31

view0

धंस गया बाणसागर पुल का पिलर...हाइवे से आवागमन बंद

रीवा और शहडोल की आवाजाही बंद

जिम्मेदार अफसरों में मची खलबली


भोपाल। बाणसागर पुल का पिलर धंस गया है, जिससे पुल पर एक बड़ा गड्ढा हो गया। इस वजह से स्टेट हाइवे से आवागमन बाधित हो गया है और रीवा-शहडोल मार्ग भी बाधित है। पुल का एक हिस्सा शहडोल जिले में है और दूसरा हिस्सा सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में आता है। यह पुल बाणसागर बांध के ऊपर बना हुआ है, जो सोन नदी पर स्थित है। धंसी हुई पिलर के कारण प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।  दरअसल, शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग में बाणसागर स्थित सोन नदी के ऊपर बने पुल का एक पिलर अचानक कुछ नीचे झुक गया। साथ ही पुल के बीच एक गड्ढा भी हो गया। इस खतरे को देखते हुए वहां से आवाजाही बंद करा दी गई। दोनों ओर से आने वाले वाहनों की निकासी के लिए वैकल्पिक बुढ़वा, कूदरी व बघवार मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई है, ताकि उक्त मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित न होने पाए।

पुलिस ने दिखाई सजगता

पुलिस ने बताया कि उक्त मार्ग से पुलिस का एक वाहन गुजर रहा था, तभी पुल के एक ओर का पिलर झुका हुआ नजर आया। साथ ही पुलिया के बीच एक गड्ढा भी दिखाई दिया। उसके बाद उक्त मार्ग में संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल ही थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया। बाणसागर पुलिया में बैरिकेट्स लगाकर उससे आवाजाही बंद करवा दी गई।  

प्रशासन में खलबली

इस मार्ग से सतना, रीवा समेत यूपी का सफर तय किया जाता है, लेकिन अचानक पुलिया का पिलर एक ओर झुक जाने से उक्त मार्ग से आवाजही करने से खतरे का अंदेशा है। इसलिए पुलिस द्वारा कलेक्टर, एसपी तथा एसडीएम समेत एमपीआरडीसी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस संभावित खतरे की सूचना दी गई। इससे प्रशासन में खलबली मच गई। हालांकि अभी तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। न ही अफसरों की कोई टीम मौके पर पहुंची है।

इनका कहना है

पुल का एक हिस्सा शहडोल जिले में आता है, और दूसरा हिस्सा रामनगर थाना जिला मैहर में आता है। हमने मैहर जिले में कंट्रोल रूम को सूचना दी है। रामनगर थाने को भी बताया है। दोनों ओर पुलिस बेरिकेड लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। एक वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है।
सुभाष दुबे, टीआई, देवलौंद

COMMENTS (0)

RELATED POST

ऑटोमेशन सिस्टम: फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान रामसिंह

ऑटोमेशन सिस्टम: फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान रामसिंह

भोपाल जिले के फंदा क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा बोंदर के रामसिंह कुशवाह  कभी धान, गेहूं और सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहकर सीमित आय अर्जित करने वाले किसान रहे है। आज वे फूलों और फलों की आधुनिक खेती से प्रतिमाह लाखों रुपए की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

Loading...

Mar 06, 20262:59 PM

मध्यप्रदेश: खंडवा में आधी रात मचा बवाल... प्रदर्शनकारियों ने युवती को पीटा

मध्यप्रदेश: खंडवा में आधी रात मचा बवाल... प्रदर्शनकारियों ने युवती को पीटा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोशल मीडिया पर धर्मगुरु को लेकर जमकर बवाल हुआ। धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार रात मुस्लिम समाज ने मोघट रोड थाना घेर लिया। बहस के बीच टीआई धीरेश धरवाल की कॉलर पकड़ी गई। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई।

Loading...

Mar 06, 202611:15 AM

मध्यप्रदेश: आष्टा के धर्मपुरी में पारिवारिक विवाद में दो की हत्या... आरोपी फरार

मध्यप्रदेश: आष्टा के धर्मपुरी में पारिवारिक विवाद में दो की हत्या... आरोपी फरार

सीहोर जिले के आष्टा के धर्मपुरी में एक शख्स ने अपने छोटे भाई को दो बच्चों की हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। मामला सिद्धिगंज थाना इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह का है।

Loading...

Mar 06, 202610:32 AM

एम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालब की रिपोर्ट

एम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालब की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी विभाग में तैनात रहीं महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा की आत्महत्या के केस ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है।

Loading...

Mar 05, 20262:38 PM

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है।

Loading...

Mar 05, 20262:15 PM