×

पुलिस आरक्षक और डॉयल 100 पायलट के साथ मारपीट

damoh

By: Gulab rohit

Jun 11, 202510:31 PM

view1

view0

पुलिस आरक्षक और डॉयल 100 पायलट के साथ मारपीट

 दमोह। बीती रात डॉयल 100 वाहन पर तैनात पुलिस आरक्षक और पायलट के साथ 30 से अधिक लोगों ने मारपीट की आरक्षक का आरोप है कि करीब 30 लोग उनको खींचकर खेत में ले गए और बुरी तरह मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद ट्रैक्टर में आग लगाकर उसपर फेंकने की कोशिश की। आरक्षक और पायलट ने हाथ जोड़कर माफी मांगी तो उनको जबरन शराब पिलाई और वीडियो बनाया। इसके बाद आरोप लगाया कि आरक्षक ने शराब के नशे में ट्रैक्टर में आग लगाई। घटना जिले के पैरवारा गांव में मंगलवार रात की है। घायल आरक्षक बलराम और पायलट मनोज राजपूत देर रात एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निवास पहुंचे और आपबीती सुनाई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आरक्षक बलराम ने बताया कि मंगलवार रात उनकी ड्यूटी डायल 100 पर थी। करीब 9 बजे गांव के ही इंदर सिंह लोधी ने कॉल कर सूचना दी थी कि कुछ लोग उसके खेत पर कब्जा कर रहे हैं और बम फोड़ रहे हैं। सूचना के बाद बलराम अपने साथी मनोज राजपूत के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने इंदर सिंह के बारे में पूछा लेकिन जवाब देने की बजाय वहां मौजूद करीब 30 लोगों ने दोनों को घेर लिया। उनसे कहा कि इंदर से पैसे खाकर आए हो। उनके कहने पर यहां आए हो। बलराम ने बताया कि भीड़ ने पहले उनका मोबाइल और डायल 100 वाहन की चाबी छीनी, फिर खेत में ले जाकर लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। वहीं ट्रैक्टर में आग लगाई गई और उसी में दोनों को फेंकने की कोशिश की गई। आरक्षक बलराम का कहना है कि जब उन्होंने गांववालों के हाथ-पैर जोड़े और दया की गुहार लगाई, तो कुछ लोगों ने कहा कि ट्रैक्टर जलाने का आरोप इन पर डालते हैं। घटना के बाद किसी तरह दोनों घायल पुलिसकर्मी गांव से निकले और देर रात दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निवास पहुंचे। वहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। मामला गंभीर देख पुलिस ने तत्काल गांव में पुलिस बल भेजा घटना की जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में अब तक दो आरोपियों कल्याण उर्फ बब्बी और शालिगराम पटेल को गिरफ्तार किया है। करीब 30 अन्य अज्ञात और नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घायल आरक्षक बलराम का कहना था कि अगर इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वह घर नहीं जाएगा और आत्महत्या कर लेगा। हालांकि बाद में पुलिस की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई से वह संतुष्ट नजर आया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उम्मीदों पर फिरा पानी: संविदाकर्मियों की वेतन वृद्धि बनी 'छलावा'

1

0

मध्य प्रदेश में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन में मामूली वृद्धि हुई है। वित्त विभाग ने Consumer Price Index के आधार पर उनके वेतन की वार्षिक वृद्धि दर 2.94%  करने के आदेश जारी किए है। इससे संविदाकर्मियों के वेतन में 375 से 2500 रुपए तक का इजाफा होगा।

Loading...

Jun 13, 20252 hours ago

फ्रांस के साथ एमओयू...मध्यप्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के साथ संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं। मध्यप्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक संबंधों के लिए भी तत्पर है।

Loading...

Jun 13, 20254 hours ago

मैरिज गार्डन में उतरा करंट, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित एक मैरिज गार्डन में बिजली का काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक इंदौर निवासी व दो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

Loading...

Jun 13, 20255 hours ago

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र होगा डिजिटल!

इस बार विधानसभा में ई-विधान के जरिये पूरी कार्रवाई की जानी है, इसके लिए भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विधानसभा सचिवालय ने इस सत्र के लिए पूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

Loading...

Jun 13, 20255 hours ago

बिहार चुनाव से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

चांदी द्वारा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। नंदी हॉल में पहुंचकर ध्यान लगाया। फिर नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। 

Loading...

Jun 13, 20257 hours ago