प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं। साथ ही कल यानी 22 सितंबर से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, इसे लेकर भी पीएम मोदी चर्चा कर सकते हैं। गौरतलब है कि सरकार ने जीएसटी 2.0 के तहत कई उत्पादों पर जीएसटी की दरों में कमी की है। अब सिर्फ 2 जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही रखे गए हैं, जबकि 12 फीसदी और 28 फीसदी टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। 12 फीसदी स्लैब में शामिल ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 5 फीसदी स्लैब की कैटेगरी में रखा गया है, जबकि 28 फीसदी वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 18 प्रतिशत वाले स्लैब में रखा गया है। वहीं कुछ चीजों पर जीएसटी रेट को शून्य कर दिया गया है। इसका मतलब है कि 22 सितंबर के बाद इन प्रोडक्ट्स पर 0 जीएसटी लागू होगा, जिससे ये सभी चीजें बेहद सस्ती हो जाएंगी।
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसी दिन से जीएसटी की नई दरें भी लागू होंगी, जिसके बाद रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली कई चीजें सस्ती हो जाएंगी जैसे कि शैंपू, साबुन, बेबी प्रोडक्ट्स, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस वगैरह। सरकार देश में इसे समान रूप से लागू कराने के लिए तत्पर है।
सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसमें जीएसटी से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इसमें आप जीएसटी सुधारों के बाद सामानों के नए रेट, बिलिंग और मिल रही छूट के बारे में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नए सिस्टम के तहत, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के इनग्राम पोर्टल पर एक अलग कैटेगरी रखी गई है। इसमें आप जीएसटी से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसमें एक सब-कैटेगरी भी है, जिसमें आॅटोमोबाइल, बैंकिंग, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स जैसे सेक्टर कवर किए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।