इंग्लैंड के खिलाफ रचिन-मिचेल के अर्धशतक, वनडे सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा

जो रूट ने 25 रन की पारी खेली, जबकि ब्रूक ने 34 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 34 रन बनाए। इनके अलावा, जेमी ओवरटन ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने 34 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि नाथन स्मिथ ने 2 विकेट निकाले।  

By: Prafull tiwari

Oct 29, 20255:20 PM

view2

view0

इंग्लैंड के खिलाफ रचिन-मिचेल के अर्धशतक, वनडे सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा

हैमिल्टन । न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से जीता। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।   सेडन पार्क में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड 36 ओवरों में महज 175 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने 3 रन पर बेन डकेट (1) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।

जो रूट ने 25 रन की पारी खेली, जबकि ब्रूक ने 34 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 34 रन बनाए। इनके अलावा, जेमी ओवरटन ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने 34 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि नाथन स्मिथ ने 2 विकेट निकाले।  आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 33.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने चौथी गेंद पर ही विल यंग (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद रचिन रविंद्र ने केन विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। विलियमसन 39 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। इन खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। रचिन 54 रन बनाकर आउट हुए। रचिन के पवेलियन लौटने के बाद मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान सेंटनर के साथ 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। मिचेल 59 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सेंटनर ने 34 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-1 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने पहला वनडे मैच 4 विकेट से अपने नाम किया था। लगातार दूसरे मुकाबले में जीत के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। अब इंग्लैंड 1 नवंबर को वेलिंगटन में जीत के साथ सम्मान बचाने उतरेगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM