कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र किया था। अब उसका बयान आ गया है। हिन्दुस्तान से हजारों किलोमीटर दूर रहने वाली इस महिला का नाम लरिसा है। भारत में इस महिला की चर्चा उसके लिए आठवें आश्चर्य से कम नहीं है।

राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र किया था।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र किया था। अब उसका बयान आ गया है। हिन्दुस्तान से हजारों किलोमीटर दूर रहने वाली इस महिला का नाम लरिसा है। भारत में इस महिला की चर्चा उसके लिए आठवें आश्चर्य से कम नहीं है। इस महिला का कहना है कि उसका भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उसकी तस्वीर को किसी ने स्टॉक इमेज से खरीदा है। इस तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है। इस महिला का असली नाम लरिसा है। कभी वो मॉडलिंग किया करती थी, लेकिन अब वो इस पेशे से दूर है, लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अभी भी सक्रिय है। लरिसा का कहना है कि इस मामले के बाद उसे दर्जनों भारतीय पत्रकारों के मैसेज आ रहे हैं। इस महिला ने ब्राजिलियाई भाषा में इंस्टाग्राम पर अपना मैसेज जारी किया है।
हेलो इंडिया! मुझे भारतीय पत्रकारों के लिए एक वीडियो करने को कहा गया था। इसलिए मैं ये वीडियो बना रही हूं, मुझे भारत की राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। मैं कभी भारत नहीं गई। मैं ब्राजील मॉडल थी और डिजिटल इंफ्लूएंशर भी हूं। मैं भारत के लोगों से प्यार करती हूं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद...नमस्ते।
महिला ने कहा-देखिए, मैं आपको बताना चाहूंगी, ये पूरा मामला बहुत गंभीर हो चुका है कुछ भारतीय पत्रकार मुझसे जानकारी चाह रहे हैं। देखिए मैं यहां हूं। कुछ भारतीय पत्रकार मुझे खोज रहे हैं और मेरा इंटरव्यू करना चाह रहे हैं। दोस्तों मैंने सभी को इंटरव्यू दिया है, हर सवालों का जवाब दिया है।
महिला ने कहा-आप जान लीजिए कि मैं ही वो रहस्यमयी ब्राजिलियन महिला हूं। मैं ही वो रहस्यमयी मॉडल हूं, मैं तो बस बच्चों के पीछे पड़ी हूं। बस इतना ही मामला है। अब तो मैं मॉडल भी नहीं रही, और आपके अनुसार मॉडल के बाद तो मैं अब रहस्यमयी भी हो गई हूं। क्या आपको लगता है कि मैं इंडियन जैसी दिखती हूं, मुझे तो लगता है कि मैं मेक्सिकन जैसी दिखती हूं।
एक अन्य वीडियो में इस महिला ने अपनी वीडियो को लेकर और भी बातें की है। मैंने ये आधिकारिक वीडियो भारत के लोगों के लिए बनाया है। अब मुझे भारत के कुछ शब्द भी सिखने पड़ेंगे। ये शब्द क्या हैं, मैं तो सिर्फ नमस्ते जानती हूं, और शब्द मुझे क्या सिखने चाहिए। मैं भारत में फेमस हो जाऊंगी, क्या आप इसे यकीन कर सकते हैं, फेमस हो जाऊंगी। समझ गए न। इस मुद्दे पर इतनी ही बात करनी है। अब बहुत गंभीरता हो गई। इस मुद्दे पर मुझे इतना ही कहना है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 5 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि हरियाणा में जब चुनाव हुए थे उस वक्त 25 लाख फर्जी मतदाता थे। उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो का हवाला देते हुए कहा कि इस तस्वीर को 22 बार अलग अलग नामों से इस्तेमाल किया गया है। राहुल ने कहा-ये महिला कौन है? ब्राजील की मॉडल है, लेकिन हरियाणा में 22 बार वोट डाल चुकी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI को शामिल करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच का बंटा हुआ फैसला। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की टिप्पणियां और 5 जजों की बेंच के गठन की संभावना।
पटना हाईकोर्ट के उस विवादित फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें सलवार उतारने और सीने को दबाने की कोशिश को रेप की कोशिश नहीं माना गया था। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी।
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।