अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर पीएम नरेंद्र मोदी केसरिया धर्म ध्वज फहराएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारी में जुटा है। ध्वज स्तंभ की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। यह ध्वजारोहण राम मंदिर के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

राम मंदिर ट्रस्ट ऐतिहासिक क्षण की तैयारी में जुटा है।
अयोध्या। स्टार समाचार वेब

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर पीएम नरेंद्र मोदी केसरिया धर्म ध्वज फहराएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारी में जुटा है। ध्वज स्तंभ की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। यह ध्वजारोहण राम मंदिर के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। दरअसल, राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज का आकार-प्रकार तय किया जा चुका है। यह ध्वज त्रेतायुग का अहसास कराएगा, क्योंकि ध्वज सूर्य, ॐ और कोविदार वृक्ष के प्रतीकों से सुसज्जित होगा। ये प्रतीक राम राज्य के ध्वज पर बने थे, ऐसा वाल्मीकि रामायण में वर्णित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि 25 नवंबर को राम मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी व संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण राम मंदिर के अलावा, परकोटे के सभी छह मंदिरों (भगवान शिव, गणेश, सूर्य, हनुमान, माता भगवती व माता अन्नपूर्णा ) के शिखर पर भी होगा। इसके अलावा शेषावतार मंदिर के शिखर पर भी धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। यह ध्वजारोहण समारोह मंदिर निर्माण की पूर्णता का ऐलान भी होगा।
ध्वजारोहण समारोह अयोध्या केंद्रित होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ही लोग इसमें शामिल होंगे, इससे बाहर के लोगों को नहीं बुलाया गया है। ध्वजारोहण समारोह का पूजन पांच दिवसीय होगा। इस दौरान राम मंदिर समेत सभी आठ मंदिरों में विशेष पूजन व हवन होता रहेगा, अन्य अनुष्ठान होंगे।
राम मंदिर प्रबंधन के अनुसार, राम ध्वज की आकृति तय हो गई है। ध्वज 22 फीट लंबा होगा, जबकि चौड़ाई 11 फीट होगी। केसरिया यानी भगवान रंग के ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्य का चिह्न और ॐ अंकित रहेगा। यह रामायणकालीन ध्वज की तरह ही होगा।
अयोध्या में राम मंदिर के साथ रामलला के वैकल्पिक गर्भगृह का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। प्लिंथ बीम की ढलाई पूरी हो चुकी है। जल्द ही छत की ढलाई शुरू होगी। गर्भगृह को विशेष शीशे से ढका जाएगा, जिससे श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसी छत पर 14 कालम (स्तंभ) निर्मित किए जाएंगे। इसे लकड़ी व अनब्रेकेबल ग्लास (नहीं टूटने वाला) से ढका जाएगा। इसी शीशे के माध्यम से रामजन्मभूमि परिसर में आने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य से संबंधित स्थल का दर्शन कर सकेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
01 अक्टूबर 2026 का राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
01 अक्टूबर 2026 गुरुवार का पंचांग। जानिए आश्विन मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय।
01 अक्टूबर 2026 का मूलांक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।
30 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां।
30 सितंबर 2026 का राशिफल विस्तार से पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति।
30 सितंबर 2026 बुधवार का विस्तृत पंचांग। जानें सूर्योदय, सूर्यास्त, नक्षत्र, योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी।
जानिए 29 सितंबर 2026 मंगलवार का संपूर्ण पंचांग। यहाँ पढ़ें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और विशेष योग।
29 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ रंग, उपाय और भविष्यफल यहाँ पढ़ें।
जानिए 29 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह दिन, जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी हिंदी में।
28 सितंबर 2026, सोमवार का विस्तृत पंचांग। यहाँ पढ़ें आज की तिथि (कृष्ण द्वितीया), नक्षत्र (रेवती/अश्विनी), शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अशुभ समय की पूरी जानकारी।