×

बेरूत बम धमाका मामले में रूसी जहाज मालिक गिरफ्तार

बेरूत में चार अगस्त 2020 को हुए विस्फोट में 218 लोगों की मौत हो गई थी। धमाके में देश का मुख्य बंदरगाह पूरी तरह से नष्ट हो गया था और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे। मामले में बुल्गारिया ने रूसी जहाज मालिक को गिरफ्तार किया है। 

By: Sandeep malviya

Sep 16, 20259:44 PM

view10

view0

बेरूत बम धमाका मामले में रूसी जहाज मालिक गिरफ्तार

सोफिया।  बेरूत में साल 2020 में बंदरगाह बम धमाका मामले में बुल्गारिया ने रूसी जहाज मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोदाम में किए गए अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण को उसके जहाज से जब्त किया गया था। पांच साल पहले हुए इस बम विस्फोट में 218 लोगों की मौत हो गई थी।

बुल्गेरियाई राजधानी के हवाई अड्डे पर सीमा पुलिस के प्रमुख जद्रावको सामुइलोव ने कहा कि इगोर ग्रेचुश्किन (48) को छह सितंबर को साइप्रस के शहर पाफोस से सोफिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। ग्रेचुश्किन के पास रूसी-साइप्रस की दोहरी नागरिकता है। उसने गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया, सहयोग किया और उनके सामान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लेबनानी अधिकारियों ने मंगलवार को सबसे पहले इस गिरफ्तारी की सूचना दी थी। यह गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई थी। सामुइलोव ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद ग्रेचुश्किन को अधिकतम 40 दिनों की हिरासत में रखा गया है। ग्रेचुश्किन को लेबनान प्रत्यर्पित किए जाने से पहले जरूरी दस्तावेज भी मांगे हैं। लेबनान के एक जांच न्यायाधीश ने पांच साल पहले इंटरपोल के जरिए दो गिरफ़्तारी वारंट जारी किए थे, एक ग्रेचुश्किन के लिए और दूसरा जहाज के कप्तान, बोरिस प्रोकोशेव के लिए। बता दें कि बेरूत में चार अगस्त 2020 को हुए विस्फोट में 218 लोगों की मौत हो गई थी। धमाके में देश का मुख्य बंदरगाह पूरी तरह से नष्ट हो गया था और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे।  धमाके से लगभग 10 से 15 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ। विस्फोट के सिलसिले में किसी भी लेबनानी अधिकारी को दोषी नहीं ठहराया गया।

अधिकारियों ने बताया था कि बंदरगाह में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का अनुचित भंडारण विस्फोट के पीछे का मुख्य कारण था। जिस गोदाम में आग लगने की वजह से धमाका हुआ है वहां पर साल 2013 में एक मालवाहक जहाज से जब्त अमोनियम नाइट्रेट को रखा गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान में CDF की नियुक्ति पर असमंजस: आसिम मुनीर को लेकर टली घोषणा

पाकिस्तान में CDF की नियुक्ति पर असमंजस: आसिम मुनीर को लेकर टली घोषणा

पाकिस्तान में आर्मी चीफ आसिम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाने का नोटिफिकेशन PM शहबाज शरीफ के हस्ताक्षर न करने के कारण अटक गया है। इस पद से सेना को परमाणु हथियारों पर पूर्ण नियंत्रण मिलेगा, जिस पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। जानिए देरी की वजह और इसके मायने।

Loading...

Dec 01, 20252:28 PM

अमेरिका... कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, चार लोगों की मौत

अमेरिका... कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, चार लोगों की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भयंकर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई है। स्टॉकटन के बैंक्वेट हॉल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों की जान चली गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

Loading...

Nov 30, 202511:07 AM

काला सागर में रूसी 'शैडो फ्लीट' के टैंकर पर मानवरहित पोत से हमला

काला सागर में रूसी 'शैडो फ्लीट' के टैंकर पर मानवरहित पोत से हमला

तुर्की ने पुष्टि की कि काला सागर तट के पास रूसी 'शैडो फ्लीट' के टैंकर 'विराट' पर मानवरहित पोतों से हमला हुआ है। मंत्रालय ने 'कैरोस' टैंकर पर लगी आग और दोनों जहाजों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

Loading...

Nov 29, 20257:01 PM

चेतावनी... मुनीर गलतफहमी में मत रहना... अल्लाह से ऊपर कोई नहीं  

चेतावनी... मुनीर गलतफहमी में मत रहना... अल्लाह से ऊपर कोई नहीं  

आशंका जताई जा रही है कि इमरान खान की जेल में ही हत्या करवा दी गई है। इससे मुल्म में बवाल मचा हुआ है। इमरान सथर्मक जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं। इमरान की खैरियत को लेकर उनके समर्थकों की चिंता बढ़ती जा रही है। 

Loading...

Nov 29, 202510:49 AM

ट्रंप ने किया दावा: क्या अमेरिका में 'इंडियन' शब्द प्रतिबंधित है?

ट्रंप ने किया दावा: क्या अमेरिका में 'इंडियन' शब्द प्रतिबंधित है?

Meta Description डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि 'इंडियन' शब्द प्रतिबंधित है, जिससे नेटिव अमेरिकन समुदायों में नई बहस छिड़ गई है। जानें इस शब्द का ऐतिहासिक विवाद, कोलंबस की गलती और विरोध-समर्थन की आवाजें।

Loading...

Nov 28, 20256:56 PM