होलिका दहन से एक दिन पहले शनि देव का होगा उदय, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च को है। इसके साथ ही होलिका दहन से एक दिन पहले शनि का उदय होगा, कई राशियों की किस्मत की चमक सकती है और बेशुमार धन-दौलत मिल सकती है। बता दें कि छाया पुत्र शनि देव 31 जनवरी को कुंभ राशि में अस्त हुए थे। शनि के अस्त होते ही कुछ राशिवालों का भाग्य चमकना बंद हो गया। अब फिर न्याय देव शनि उदयवान होने जा रहे हैं।

Holika Dahan 2023 Shani Uday: इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च को है। इसके साथ ही होलिका दहन से एक दिन पहले शनि का उदय होगा, कई राशियों की किस्मत की चमक सकती है और बेशुमार धन-दौलत मिल सकती है। बता दें कि छाया पुत्र शनि देव 31 जनवरी को कुंभ राशि में अस्त हुए थे।
शनि के अस्त होते ही कुछ राशिवालों का भाग्य चमकना बंद हो गया। अब फिर न्याय देव शनि उदयवान होने जा रहे हैं। कर्मफल दाता का उदय होलिका दहन से एक दिन पहले होगा। 7 मार्च को होलिका दहन है। इससे ठीक एक दिन पहले 6 मार्च को कुंभ राशि में शनि उदय होंगे। शनि देव 6 मार्च को रात्रि 11.36 मिनट पर उदय होंगे। आइए जानते हैं उदय होने पर शनिदेव किन राशियों को लाभ देंगे।
Read More: Grahan 2023 : साल 2023 में पड़ेंगे 4 ग्रहण, जानें तिथि और सूतक काल
ज्ञात हो कि न्याय के देवता शनि देव की जिस पर कृपा हो जाए समझो उसके किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं, लेकिन किसी पर रुष्ट हो जाएं तो जिंदगी में भूचाल भी ला देते हैं। इसलिए लोग शनि देव की पूजा अर्चना जरूर करते हैं, ताकि उनके जीवन में उनका आशीर्वाद बना रहे वो किसी लिहाज से नाराज न हों।
Read More: माँ लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो हर रोज करें ये 3 शुभ काम
वृष राशि (Taurus)
शनिदेव के उदय होने से वृष राशिवालों को फायदा होगा। शनि उदित होते ही आपका भाग्योदय होगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। कामों में तेजी आएगी। मार्ग में आ रही अड़चन दूर हो जाएंगी। शत्रुओं की रणनीतियां असफल होंगी। इनकम के स्त्रोत बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
Read More: Adhik Maas : 2023 में बनेगा दुर्लभ संयोग, 19 साल बाद दो महीने का होने वाला है सावन माह
सिंह राशि (Leo)
शनि के उदित होने से सिंह राशि के जातकों को फायदा होगा। आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावना है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।
Read More: नींबू का खट्टा-मीठा अचार, नाम सुनते ही आ जाये मुंह में पानी | Nimbu Ka Khatta Mitha Achar
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है। शनि देव नौकरी में लाभ दे सकते हैं। कार्यशैली में निखार आएगा। काम की सराहना होगी। घर में खुशहाली दस्तक दे सकती है। उधार दिए पैसे वापस मिल सकते है। प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। घर में प्रेमभाव बना रहेगा।
Read More: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां
कुंभ राशि (Aquarius)
शनि आपकी राशि में ही विराजमान है। 6 मार्च के बाद आपका भाग्य बुलंद हो सकता है। लोगों से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम को अंजाम दे पाएंगे। नौकरी पेशा के अपने अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में शांति भरा माहौल रहेगा। बच्चे अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे।