Shani gochar 2023: शनि साल 2023 में कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों को धन लाभ का योग
Shani gochar 2023: नया साल 2023 आने जा रहा है और साल 2022 खत्म होने वाला है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से साल 2023 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। साल 2023 में शनि, गुरु, राहु-केतु समेत सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन शनि देव का होगा। शनि 17 जनवरी को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, लेकिन शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद ही 03 फरवरी को अस्त होंगे।

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद ही 3 फरवरी को होंगे अस्त
Shani gochar 2023: नया साल 2023 आने जा रहा है और साल 2022 खत्म होने वाला है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से साल 2023 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। साल 2023 में शनि, गुरु, राहु-केतु समेत सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन शनि देव का होगा। शनि 17 जनवरी को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, लेकिन शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद ही 03 फरवरी को अस्त होंगे।
ज्योतिष में ग्रहों के अस्त होने का मतलब यह होता है कि ग्रह कुछ दिनों के लिए प्रभावहीन हो जाते हैं। साल 2023 में शनि के राशि परिवर्तन के बाद शनि के अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। शनि के अस्त होने पर तीन राशि के जातकों पर इसका विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं वे...
Read More: Rahu Grah Gochar: डेढ़ साल बाद राहु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना और फिर शनि का अस्त होना बहुत ही लाभ देने वाला गोचर होगा। शनि आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करेंगे।
शनि के अस्त फिर गोचर से इस राशि के जातकों को नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको करियर में कई तरह के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आप सफलता की ऊंचाई को प्राप्त करने में सफल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातक अपना व्यापार हर तरफ फैलाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर शनिदेव हमेशा कृपा बरसाते हैं। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन से पहले अस्त होना आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला साबित होगा। आपकी कुंडली में शनि का गोचर पांचवें भाव में होगा। जिस कारण से आपकी संतान और उसकी उच्च शिक्षा में अच्छे अवसरों व शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षण संस्थान से पढ़ाई का मौका मिल सकता है।
जो जातक व्यापार या फिर नौकरीपेशा से जुड़े है उनके लिए भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपके लिए घर सपना साकार हो सकता है। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा।
मकर राशि
शनि मकर राशि की यात्रा पर विराम देते हुए साल 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मकर और कुंभ राशि दोनों ही शनिदेव की स्वयं की राशियां हैं। शनि का गोचर आपकी राशि में दूसरे भाव और फिर दूसरे भाव में ही अस्त होंगे।
इस कारण से मकर राशि के लिए शुभ संकेत हैं। आपको अचानक मुनाफा और रुका हुा धन मिल सकता है। जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में जबरदस्त ग्रोथ भी देखने को मिलेंगी। शनि का यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा।
Read More: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां
इन राशियों पर जारी है शनि की साढ़ेसाती
साल 2022 में शनि मकर राशि में गोचर हैं। शनि एक से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि की मंद गति के कारण इनका प्रभाव काई वर्षों तक रहता है।
शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। धनु राशि के जातकों पर शनि का साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है फिर अगले साल यानी 2023 में इन्हें इससे मुक्ति मिल जाएगी। कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है जबकि मकर राशि पर पहला चरण है। अगले वर्ष शनि जब कुंभ से मीन राशि में आएंगे तब मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा।
Read More: 'महाआलसी' होती हैं इन चार राशियों की लड़कियां, हर काम को होती है टालने की आदत
साल 2023 में इन राशियों पर साढ़ेसाती
17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे मिथुन और तुला राशि के जातकों से ढैया खत्म हो जायेगी और कर्क राशि और वृश्चिक राशि के जातकों की ढैया शुरू हो जाएगी। वहीं धनु राशि के जातक शनि के साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति हो जाएंगे। मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगा।