नींबू का खट्टा-मीठा अचार, नाम सुनते ही आ जाये मुंह में पानी | Nimbu Ka Khatta Mitha Achar 

नींबू का खट्टा-मीठा अचार (Nimbu Ka Khatta Mitha Achar) का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। दरअसल, ये होता ही इतना टेस्टी है तो देर किस बात की। इसकी विधि और सामग्री नोट करिये और घर पर ही बना डालिये। नींबू का खट्टा-मीठा अचार चटपटा होने के  साथ बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह भारत का एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध अचार हैं। इसे हम हर भारतीय घर में देखते हैं, नींबू के अचार को हम कहीं रेस्टोरेंट और होटल में देखते हैं।

नींबू का खट्टा-मीठा अचार, नाम सुनते ही आ जाये मुंह में पानी | Nimbu Ka Khatta Mitha Achar 

Nimbu Ka Achar Recipe in Hindi: नींबू का खट्टा-मीठा अचार (Nimbu Ka Khatta Mitha Achar) का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। दरअसल, ये होता ही इतना टेस्टी है तो देर किस बात की। इसकी विधि और सामग्री नोट करिये और घर पर ही बना डालिये। नींबू का खट्टा-मीठा अचार चटपटा होने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह भारत का एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध अचार हैं। इसे हम हर भारतीय घर में देखते हैं, नींबू के अचार को हम कहीं रेस्टोरेंट और होटल में देखते हैं।

Read More: Winter Healthy Diet: सर्दियों में ये चीजें जरूर खाएं, हमेशा रहेंगे चुस्त और तंदुरुस्त

एक साल तक नहीं होगा ख़राब 
नींबू का अचार ऐसा अचार है, जिसे हम एक बार बनाकर 1 साल तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए भी हमें बहुत कम समय लगता है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। इसे हम चावल, रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। नींबू का अचार बहुत ही प्रसिद्ध है अगर आप पूरे देश में कहीं भी चले जाए तो आपको नींबू का अचार हर जगह मिल जाएगा। Nimbu ka Achar बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। 

Read More: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां

Read More: स्वाद के साथ सेहत भी बनाती है येलो टी, डायबिटीज होगा कंट्रोल


कुछ  बातों का ध्यान रखेंगे तो बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा नींबू का अचार 
अगर आप कुछ इन बातों का ध्यान रखते हुए बनाते हो तो बहुत ही स्वादिष्ट नींबू का अचार बनेगा। नींबू का अचार खट्टा मीठा होता है। इसे बनाने के बाद कुछ दिन के लिए धूप में रखा जाता है, ताकि नींबू का छिलका अच्छे से मुलायम हो जाए और इसका स्वाद बढ़ जाए। हम बहुत ही आसानी के साथ नींबू का अचार (Nimbu Ka Achar Recipe in Hindi) बना सकते हैं।

नींबू के अचार में बहुत से गुण होते है, जिसका आप सेवन करने से हमारा खाना भी हजम हो जाता है तो आइए देर ना करते हुए देखते हैं कि कैसे बनाते हैं नींबू का खट्टा-मीठा चटपटा अचार...

Read More: करी पत्ते से बालों को बनाएं काला, घना, लंबा और चमकदार, जानें इसका इस्तेमाल 

नींबू का अचार बनाने का सामग्री (Nimbu Ka Achar Banane ki Samgri)


नींबू - 500 ग्राम

जीरा - 1 छोटा चम्मच

राई - 1 छोटा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच

हल्दी पाउडर -  1 चम्मच

नमक  -100 ग्राम

तेल  - 500 ग्राम

Read More: झुर्रियों से छुटकारा पाने करें दालचीनी का इस्तेमाल, बेदाग और हेल्दी बनेगी त्वचा 

नींबू का अचार बनाने की विधि (Nimbu Ka Khatta Mitha Achar Banane ki Vidhi)

  • सबसे पहले हमें नींबू का अचार बनाने के लिए नींबू को साफ पानी में धोकर एक नींबू में  4 या 8 भागों में चाकू की मदद से काट ले। इसमें से नींबू के बीज निकाल दे।
  • इन नींबू के टुकड़ों को एक बर्तन लेकर उसमें नमक के साथ टुकड़ों को मिलाकर 2 दिन तक नरम होने के लिए छोड़ दे।
  • 2 दिन बाद हमारे नींबू नरम हो जाएंगे। अब पैन लेकर जीरा और राई भूनकर रख लीजिए।
  • अब नींबू के टुकड़ों में जीरा, राई, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब कढ़ाई लेकर इसमें तेल डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रखिए। तेल गर्म होने पर इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दीजिए।
  • तेल के ठंडा होते ही नींबू के अचार में मिला लीजिए। 

Read More: वजन घटाना चाहते हैं तो रोज खाएं अमरूद, डायबिटीज में भी मिलेगा फायदा

  • फिर इस अचार को एक कांच के बरनी में भरकर 1 साल तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अब हमारा नींबू का अचार बंद कर तैयार है। 
  • हम नींबू के अचार को रोजाना 15 से 20 दिन तक धुप में रखने से जिसका छिलका मुलायम हो जाता है। ऐसा करने से इसका स्वाद भी बहुत स्वादिष्ट होता है।
  • अब आप अपनी मर्जी के अनुसार रोजाना खाने के साथ परोस सकते हैं।