टिम रॉबिंसन ने 21 गेंद पर 27 और रचिन रवींद्र ने 19 गेंद पर 21 रन बनाए। डेरिल मिचेल 13 रन बनाकर आउट हुए। शीर्ष क्रम के किसी बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की होती, तो न्यूजीलैंड इस मैच में जीत दर्ज कर सकता था।

ऑकलैंड । पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 रन से हरा दिया। ईडेन पॉर्क ऑकलैंड में खेले गए मैच में जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में बढ़त बना ली है।
165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिशेल सेंटनर अकेले लड़े। आखिरी 2 ओवरों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 33 रन की जरूरत थी और 1 विकेट शेष था। सेंटनर ने एक छोर से हिटिंग करते हुए टीम के लिए मैच जीतने की कोशिश की लेकिन वे आखिरी 12 गेंदों में 25 रन बना सके। न्यूजीलैंड को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड 9 विकेट पर 157 रन बना सकी। सेंटनर 28 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे।
टिम रॉबिंसन ने 21 गेंद पर 27 और रचिन रवींद्र ने 19 गेंद पर 21 रन बनाए। डेरिल मिचेल 13 रन बनाकर आउट हुए। शीर्ष क्रम के किसी बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की होती, तो न्यूजीलैंड इस मैच में जीत दर्ज कर सकता था। जायडन सिल्स और रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। सिल्स ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 और चेज ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। कप्तान शाई होप के 39 गेंद पर 53 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 164 रन बनाए। होप ने अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए। होप के अलावा रोस्टन चेज ने 27 गेंद पर 28 रन और रोवमन पॉवेल ने 23 गेंद पर 33 रन की पारी खेली। एलिक अथांजे 16 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और जाकारी फॉल्कस ने 2-2 विकेट लिए, जबकि काइल जैमिसन और जेम्स निशम ने 1-1 विकेट लिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आईपीएल-2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी काफी सुर्खियों में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी सोमवार को चेपॉक में होने वाला मुकाबला अब सिर्फ प्लेआफ की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरी तरह धोनी की वापसी के इर्द-गिर्द घूमने लगा है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंडर-18 राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के तहत भारतीय और आस्ट्रेलियाई जूनियर टीमों के बीच रोमांचक अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जा रही है। यह आयोजन आगामी अंडर-18 एशिया कप की तैयारियों के लिए राजधानी में एक्शन का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
पटियाला में आयोजित बॉक्सिंग सिलेक्शन ट्रायल्स में साक्षी चौधरी ने निखत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा को हराकर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स का टिकट हासिल किया। जानिए अन्य बॉक्सर्स के परिणाम।
आईपीएल-2026 में मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुंबई टीम के कई खिलाड़ी पांड्या के खिलाफ खड़े हैं। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने पांड्या को लेकर बड़ा दावा कर चौंका दिया है।
BCCI ने श्रीलंका में जून 2026 में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम घोषित की। तिलक वर्मा कप्तान और रियान पराग उपकप्तान बने। जानें पूरा स्क्वाड और शेड्यूल।
FIFA World Cup 2026 में मेसी और रोनाल्डो का जलवा दिखेगा. जानें वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट और रोनाल्डो का स्थान.
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अचानक बीती रात मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।गौरतलब है कि गौतम गंभीर की श्री पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था है और वे इससे पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं। मां पीतांबरा पीठ को राजसत्ता और शत्रु नाश की देवी माना जाता है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा अंक तालिका में बड़ा उलटफेर। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर छठे स्थान पर कब्जा किया, वहीं भारत बिना मैच खेले पांचवें पायदान पर पहुंचा। जानें ताजा पीसीटी (PCT) रेटिंग
विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ (WFI) के नोटिस का जवाब देते हुए संन्यास से वापसी का दावा किया है। जानें क्यों WFI ने विनेश को प्रतियोगिता में शामिल होने से रोका है।
भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड बुक्स को बदल रहे हैं। आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज ने एक और अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।