एशिया कप में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज, 4.3 ओवर में ही यूएई के खिलाफ जीता मैच

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 2.1 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट लिए। ये कुलदीप की स्पिन का ही कमाल था कि यूएई 57 रन पर सिमट गई।

By: Prafull tiwari

Sep 10, 202511:15 PM

view32

view0

एशिया कप में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज, 4.3 ओवर में ही यूएई के खिलाफ जीता मैच


दुबई । भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया। 

महज 58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा शुरू ही आक्रामक नजर आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की तेज साझेदारी की। इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यूएई का यह न्यूनतम स्कोर है। यूएई के लिए आलिशान शराफू ने 22 रन बनाए, वहीं कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 2.1 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट लिए। ये कुलदीप की स्पिन का ही कमाल था कि यूएई 57 रन पर सिमट गई। इसके अलावा, ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए। बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले। हार्दिक पांड्या एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें विकेट नहीं मिल सका। हालांकि उन्होंने एक ओवर ही गेंदबाजी की।

COMMENTS (0)

RELATED POST

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला T20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

Loading...

Feb 24, 20266:24 PM

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल। जानिए ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के ताजा पॉइंट्स टेबल और समीकरण।

Loading...

Feb 23, 20264:31 PM

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM