टीम इंडिया के विकेट कीपर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल, टक्कर के बाद कार में लगी आग, पैर में फैक्चर, अस्पताल में भर्ती

टीम इंडिया के विकेट कीपर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह भयानक एक्सीडेंट हो गया है। ऋषभ पंत दिल्ली से कार में सवार होकर अपने घर रुड़की जा रहे थे, तभी सुबह सवा 5 बजे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डिवाइडर से टकराने से कार में आग लग गई। 108 एंबुलेंस के जरिए Rishabh Pant को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में ऋषिकेश के ऐम्स में भर्ती करवाया गया।

टीम इंडिया के विकेट कीपर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल, टक्कर के बाद कार में लगी आग, पैर में फैक्चर, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेट कीपर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह भयानक एक्सीडेंट हो गया है। ऋषभ पंत दिल्ली से कार में सवार होकर अपने घर रुड़की जा रहे थे, तभी सुबह सवा 5 बजे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डिवाइडर से टकराने से कार में आग लग गई।

108 एंबुलेंस के जरिए Rishabh Pant को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में ऋषिकेश के ऐम्स में भर्ती करवाया गया। इस घटना में पंत बुरी तरह घायल हुए हैं। उनके माथे पर चोट आई है और उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। उनके सिर और पीठ पर भी चोट लगी है। अभी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Read More: पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन, अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री 

 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई
बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद 108 की मदद से उपचार के लिए ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। यह घटना आज सुबह करीब 5.15 मिनट की बताई जा रही है। यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद पंत को सरकारी अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Read More: भारत में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, चौथी लहर की आशंका, 24 घंटे में मिले 268 नए केस

मां को सरप्राइज देने रुड़की आ रहे थे ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत मां को सरप्राइज देने के लिए बिना बताए मां के पास रुड़की आ रहे थे। उनका तीन दिन उत्तराखंड में रुकने का प्लान था। बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चसलने पर मां सरोज पंत सक्षम अस्पताल पहुचीं। बताया कि वह तीन दिनों से रिषभ से रुड़की आने के लिए कह रही थी। उन्हें सरप्राइस देने के लिए वह बिना बताए दिल्ली से रुड़की आ रहे था।