कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां की। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली-आगरा और ढक्कन समेत भारत के दूसरे बड़े शहरों पर हमले की खुली चेतावनी दी है।

आतंकियों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां की।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां की। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली-आगरा और ढक्कन समेत भारत के दूसरे बड़े शहरों पर हमले की खुली चेतावनी दी है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी द्वारा हमले की यह धमकी उसकी बौखलाहट को दर्शाता है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बार फिर बुरा सपना आया। गुरुवार को उन्होंने भारत के साथ तनाव को एक बार फिर हवा देते हुए कहा कि कश्मीर एक दिन पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा। हालांकि भारत ने इस क्षेत्र पर पाकिस्तान के दावों को लगातार खारिज करते हुए दो टूक शब्दों में कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा देश के अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा बने रहेंगे।
भारत को खंड खंड कर देंगे
आतंकी सैयद अब्दुल ने भारत को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा-कश्मीर को आजाद कराने का आपका, यानी मरकजी मुस्लिम लीग का होगा, जिनकी तारीख गवाह है कुर्बानियों की और इंशाअल्लाह अपने बुजुर्गों की वसीयतें भी याद हैं। जिन्होंने कहा था, हम अखंड भारत को खंड खंड कर देंगे। अब्दुल ने धमकी देते हुए कहा- हम आगरा को आग लगाएंगे। हम दक्कन को दहकाएंगे। हम दिल्ली को दहलाएंगे। इंशाअल्लाह हम अपनी बुजुर्गों की उन वसीयतों पर आज भी कायम हैं। सैयद अब्दुल रहमान नकवी लश्कर के मुखौटा संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग का नेता है। इस लश्कर आतंकी को हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का करीबी सहयोगी बताया जाता है।
यूएनएससी से होगा कश्मीर विवाद का हल

इधर, आतंकी की धमकी से पहले पीओके की एक सभा में पाकिस्तान के पीए शहबाज शरीफ ने कहा-पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और जम्मू-कश्मीर विवाद का हल कश्मीर के लोगों की इच्छा के अनुसार होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान यूएनएससी के प्रस्तावों को लागू करके ही हो सकता है। मैं पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से कश्मीर के अपने भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने आया हूं। शहबाज ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष को भी याद किया। उन्होंने दावा किया कि इस संघर्ष के बाद कश्मीर मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी ताकत के साथ उठाया गया है।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में अत्याधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया और जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया। जानें पीएम के भाषण की मुख्य बातें।
भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित। हैरी ब्रूक संभालेंगे कप्तानी, जेम्स कोल्स को मिला पहला मौका। देखें भारत और इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों की लिस्ट।
इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़ी सामग्री के विज्ञापन सामने आने के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेटा को तलब करने का निर्देश दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और सरकार का रुख।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अपनी पहली न्यूजीलैंड यात्रा पर जाएंगे। जानिए कैसे भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दोनों देशों के व्यापार, अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को नई दिशा देगा।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। SIT जांच जारी, विनय कटियार के गंभीर आरोप और बुलडोजर एक्शन की तैयारी।
गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 8 आतंकवादियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी जानकारी और गिरफ्तार आतंकियों के नाम।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में इंजीनियरिंग कार्य के कारण 12181/12182 दयोदय एक्सप्रेस का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। जानिए क्या है नई समय-सारणी और कैसे चेक करें स्टेटस।
देशभर में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शहर की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं। यातायात ठप हो चुका है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।