सड़क हादसा: गड्ढे से उछल कर पुल से नीचे गिरी बाइक, एक की मौत तो दूसरा गंभीर
सड़क का गड्ढा बना हादसे की वजह, Cause of road accident

रीवा। जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र नीम चौराहा से करहिया को जोड़ने वाले नदी के पुल से गिरने के कारण एक युवक की जान चली गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मानें तो सड़क के गड्ढे से उछल ने बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी थी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना के बाद चोरहटा पुलिस नदी घटना स्थल पर पहुंची। जहां युवक मृत अवस्था में मिला था। जबकि दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल था। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी स्मृति हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने बताया कि घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा बनाकर शव को मचुर्री में रखवा दिया गया है।
करहिया की ओर जा रहा था बाइक सवार
चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार की दोपहर के बाद शिव शंकर कोल पुत्र रामाअनुज कोल निवासी बोदाबाग अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर करहिया की ओर जा रहा। पुल के पास पहुंचे ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। नदी के उपरी छोर में गिरने के कारण बाइक चला रहे शिव शंकर कोल की मौके पर मौत हो गई।
घायल साथी को बचाने दौड़े राहगीर
पुलिस ने कहा कि बाइक कैसे और किन परिस्थितियों में पुल से नदी में गिरी उसकी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि नशे के कारण शायद बाइक पुल के पास अनियंत्रित हो गई। क्योंकि आसपास सड़क में गड्ढे थे। जिससे बाइक गड्ढे में आने के बाद अनियंत्रित हुई और पुल से सीधे नदी में गिर गई।