इस पेड़ की पत्तियां हैं चमत्कारी, उपाय करने से दूर होगी शादी की अड़चन, पति-पत्नी के बीच नहीं होगा तनाव, पूरी होगी मनोकामना

पेड़ और पत्तों के कुछ चमत्कारी उपाय, जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी परेशानियां दूर होंगी। 

इस पेड़ की पत्तियां हैं चमत्कारी, उपाय करने से दूर होगी शादी की अड़चन, पति-पत्नी के बीच नहीं होगा तनाव, पूरी होगी मनोकामना

यूं तो आपने अशोक का पेड़ अपने घर लगाया होगा या आसपास जरूर देखा होगा। लोग इसे अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए भी लगाते हैं। शास्त्रों में भी अशोक के पेड़ का बड़ा महत्व है। घर की शोभा बढ़ाने के अलावा अशोक अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि घर के आसपास अशोक के पेड़ लगाने से व्यक्ति के सारे शोक मिट जाते हैं। मान्यता तो ये भी है कि जहां अशोक का पेड़ होता है उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वातावरण शांत और खुशहाल रहता है। इस पेड़ पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है, जिस कारण ये जिस जगह पर लगा होता है वहां पर सभी कार्य बिना किसी बाधा के सम्पन्न होते हैं। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यो में भी अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। आज हम आपकों बताने जा रहे हैं अशोक के पेड़ और पत्तों के कुछ चमत्कारी उपाय, जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी परेशानियां दूर होंगी। 

दूर होगा वास्तु दोष
कहा जाता है कि अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को दूर करने में सहायक है। मान्यता है कि जिस घर के आगे में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। इसलिए अपने घर के आगे इसका पेड़ जरूर लगाना चाहिए। 

मनोकामना भी होती हैं पूर्ण
अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा पाठ या मांगलिक काम में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा अशोक के पत्तों को देवी-देवताओं पर अर्पण करने से वे प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। 

पति-पत्नी के बीच का तनाव भी करती हैं कम-
मान्यता है कि अशोक की पत्तियां पति-पत्नी के बीच तनाव को भी कम करती हैं। अगर दोनों में अनबन हो रही है, तो अशोक के सात पत्ते लाकर देवी-देवताओं के सामने रख दें। अगर पत्ते सूख जाएं तो फिर से ऐसा ही करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो जाएगी और प्रेम बढ़ेगा।

शादी की अड़चनों को दूर करने के लिए
अगर विवाह में देरी हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद इन पत्तों को पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें। 42 दिनों तक लगातार ऐसा करने से लाभ नजर आता है।