जुलाई के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। इसके पीछे वजह टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई और सेंसेक्स दोनों में गिरावट देखने को मिली।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
जुलाई के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। इसके पीछे वजह टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई और सेंसेक्स दोनों में गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 86.43 पर पहुंच गया। दरअसल, सेंसेक्स में सोमवार को 200 अंक गिरकर 81,250 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 24,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी है। कोटक बैंक का शेयर 5.5 प्रतिशत गिरा है। टीसीएस और इंफोसिस 1.5 नीचे हैं। टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर में 1.4 फीसदी की तेजी है।

निफ्टी के 50 शेयरों में 25 में गिरावट और 25 में तेजी है। एनएसई का रियल्टी इंडेक्ट 2.16 प्रतिशत गिरा है। प्राइवेट बैंक, आईटी और मीडिया में भी 1 प्रतिशत तक की गिरावट है। आटो और एफएमसीजी ऊपर पहुंच गए।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.74 प्रतिशत नीचे 41,148 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.15 प्रतिशत ऊपर 3,191 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.38 प्रतिशत ऊपर 25,484 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17 प्रतिशत गिरकर 3,587 पर कारोबार कर रहे हैं। 25 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47 प्रतिशत चढ़कर 44,694 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.24 प्रतिशत ऊपर 21,058 पर और एसएंडपी 500 0.40 प्रतिशत ऊपर 6,389 पर बंद हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।