×

यूएस ओपन : पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में युकी भांबरी

भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष डबल्स टेनिस खिलाड़ी भांबरी ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वह वर्तमान में वर्ल्ड नंबर 32 हैं।

By: Prafull tiwari

Sep 03, 20257:35 PM

view20

view0

यूएस ओपन : पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में युकी भांबरी

न्यूयॉर्क । भारत के युकी भांबरी न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ यूएस ओपन के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। भांबरी-वीनस की जोड़ी ने जर्मनी के केविन क्रावित्ज-टिम पुएत्ज की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।  यह इंडो-न्यूजीलैंड जोड़ी अब 41 वर्षीय अमेरिकी राजीव राम और उनके जोड़ीदार निकोला मेक्टिक की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी। निकोला क्रोएशिया से हैं।

भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष डबल्स टेनिस खिलाड़ी भांबरी ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वह वर्तमान में वर्ल्ड नंबर 32 हैं। पिछले साल भांबरी ने फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी अल्बानो ओलिवेटी के साथ यूएस ओपन खेला था। वह प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। उस मुकाबले में यह जोड़ी स्पेन के मार्सेल ग्रानोलेर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस से सीधे सेटों में हार गई थी।

इससे पहले, भांबरी और वीनस ने कोलंबिया के गोंजालो एस्कोबार और मैक्सिको के मिगेल एंजेल रेयेस-वरेला की जोड़ी को 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबला 1 घंटे 25 मिनट तक चला। वहीं, राम और मेक्टिक की जोड़ी ने ब्राजील के फर्नांडो रोम्बोली और ब्रिटेन के जॉन-पैट्रिक स्मिथ की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-7(7), 7-5, 7-5 से शिकस्त दी। तीन सेटों का यह मुकाबला करीब तीन घंटे तक चला।

राम ने दूसरे दौर की जीत के साथ ही अपनी 500वीं टूर-स्तरीय जीत हासिल की। राम 500 टूर-स्तरीय युगल जीत तक पहुंचने वाले सातवें सक्रिय खिलाड़ी बन गए और वह इतनी जीत हासिल करने वाले एकमात्र सक्रिय अमेरिकी हैं। इससे पहले, रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार मोनाको के रोमेन अर्नेडो शनिवार को शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए थे। वहीं, अर्जुन काधे और उनके जोड़ीदार इक्वाडोर के डिएगो हिडाल्गो भी पहले दौर में ही हार गए। अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय सुंदर प्रशांत का अभियान भी समाप्त हो गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM