×

‘वन बिग ब्यूटीफुल’ विधेयक पर लगी अमेरिकी संसद की मुहर

अमेरिकी संसद के निचले सदन से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का टैक्स और खर्च में कटौती करने वाला बिग ब्यूटीफुल विधेयक पास हो गया। बिल के सपोर्ट में 218, जबकि विरोध में 214 लोगों ने वोट डाला।

By: Arvind Mishra

Jul 04, 20259:48 AM

view15

view0

‘वन बिग ब्यूटीफुल’ विधेयक पर लगी अमेरिकी संसद की मुहर

  • स्पीकर माइक जॉनसन ने की बिल पास होने की घोषणा 

  • ट्रंप ने कहा- लाखों परिवारों को डेथ टैक्स से आजादी

  • बिल के सपोर्ट में 218,विरोध में 214 ने किया मतदान 

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अमेरिकी संसद के निचले सदन से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का टैक्स और खर्च में कटौती करने वाला वन बिग ब्यूटीफुल विधेयक पास हो गया। बिल के सपोर्ट में 218, जबकि विरोध में 214 लोगों ने वोट डाला। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रम्प शुक्रवार शाम 5 बजे अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर एक बड़े और शानदार समारोह में इस बिल पर साइन करेंगे। यह बिल दो दिन पहले ही अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में 50-51 के मामूली अंतर से पास हुआ था। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चर्चित वन बिग ब्यूटीफुल बिल देर रात हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स से 218-214 के अंतर से पास हो गया है जो उनके दूसरे कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धि बताई जा रही है। इस विधेयक को सीनेट और हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पारित होने के बाद अब राष्ट्रपति के साइन के लिए भेजा दिया गया है। वहीं, विधेयक पर मतदान के दौरान दो रिपब्लिकन सांसदों ने पार्टी लाइन से हटकर डेमोक्रेटिक पक्ष में मतदान किया। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इस बिल के दोनों सदनों से पास होने पर खुशी जताई है और कहा-मैंने लाखों परिवारों को डेथ टैक्स से आजादी दिलाई है। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बिल से बेहतर तोहफा नहीं हो सकता।

होल्डआउट पर डाला दबाव

हाइट हाउस की प्रेस सचिव शाम को हस्ताक्षर समारोह ऐसे वक्त में होगा, जब इस अवकाश के अवसर पर व्हाइट हाउस में पिकनिक का आयोजन किया जाएगा। 800 से ज्यादा पेज वाले इस विधेयक को पारित कराने के लिए ट्रंप को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस विधेयक के लिए जीओपी नेताओं को रात भर काम करना पड़ा और ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से पर्याप्त वोट हासिल करने के लिए होल्डआउट पर दबाव भी डाला।

विधेयक के प्रमुख प्रावधान

इस विधेयक में टैक्स कटौती, सेना का बजट, रक्षा और ऊर्जा उत्पादन के लिए बढ़े हुए खर्च, साथ ही स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों में कटौती जैसे प्रमुख प्रावधान शामिल हैं। ये बिल अवैध प्रवासियों के बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन के लिए खर्च बढ़ाने से भी जुड़ा है।  जबकि अन्य विपक्षी का मानना है कि इस खर्च का असर देश के स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर पड़ने की संभावनाएं हैं। इसी वजह से उद्योगपति एलॉन मस्क समेत एक बड़ा वर्ग इस बिल के खिलाफ है और आलोचना कर रहा है।

मतभेद भी उजागर

ट्रंप प्रशासन के अनुसार, ये बिल 2017 के टैक्स कट्स एंड जॉब्स एक्ट को स्थायी रूप से लागू करने के साथ-साथ उनके चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, बिल के पारिस होने से कांग्रेस के अंदर मतभेद पैदा हो गया है।

ट्रंप बोले-मैंने निभाया अपना वादा

ट्रंप ने इस बिल के दोनों सदनों से पास होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने वादा किया था, हम कटौती को स्थायी बना रहे हैं। अब टिप्स, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा पर कोई टैक्स नहीं होगा। आयोवा के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये विधेयक 2 मिलियन से अधिक पारिवारिक फार्मों को तथाकथित एस्टेट टैक्स, या डेथ टैक्स से आजादी दिलाता है। इस बिल के साथ 2024 में आयोवा के लोगों से किया गया मेरा हर बड़ा वादा पूरा हो गया।

 जेडी वेंस ने जताई खुशी

विधेयक के पारित होने पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने खुशी जताई है और सभी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा-सभी को बधाई। कभी-कभी मुझे शक होता था कि 4 जुलाई तक हम इसे पूरा कर लेगें। उन्होंने आगे लिखा-लेकिन अब हमने सीमा का सुरक्षित करने के लिए बड़े-बड़े टैक्स कट और जरूरी संसाधन दिए हैं।

निराशाजनक बिल का पारित

यूनाइटेड फूड एंड कमर्शियल वर्कर्स इंटरनेशनल यूनियन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्टन जोन्स ने कहा-यह निराशाजनक है कि कांग्रेस ने इस नुकसानदायक, बदसूरत विधेयक को पारित कर दिया है, जो कामकाजी परिवारों की जरूरतों को नजरअंदाज करता है। ऐसी कटौतियां करता है जो न केवल क्रूर हैं, बल्कि आर्थिक रूप से लापरवाहीपूर्ण हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उत्तर प्रदेश: बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

उत्तर प्रदेश: बसपा के इकलौते विधायक के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका आपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं।

Loading...

Feb 25, 20261:41 PM

ओडिशा: अफसर के घर ट्रॉली बैग और अलमारी में मिला चार करोड़ कैश

ओडिशा: अफसर के घर ट्रॉली बैग और अलमारी में मिला चार करोड़ कैश

ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने माइनिंग डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी को रिश्वत के एक मामले में रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है। साथ ही अधिकारी के फ्लैट से 4 करोड़ से ज्यादा का कैश भी बरामद किया गया है। डिपार्मटमेंट ने दावा किया है कि ये राज्य में इतिहास की सबसे बड़ी कैश जब्ती है।

Loading...

Feb 25, 202612:53 PM

दिल्ली में हड़कंप: पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या 

दिल्ली में हड़कंप: पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या 

देश की राजधानी में आज सुबह-सुबह चार की हत्या से हड़कंप मच गया। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Loading...

Feb 25, 202611:33 AM

पंजाब: दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला बदमाश रणजीत ढेर

पंजाब: दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला बदमाश रणजीत ढेर

पंजाब के गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या के केस में फरार आरोपी रणजीत सिंह निवासी आदियां आज यानी बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। मुठभेड़ में आरोपित जख्मी हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Loading...

Feb 25, 202610:58 AM