केंद्रीय मंत्रिमंडल ने NCDC को ₹2000 करोड़ और भारतीय रेलवे को ₹11169 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी। जानें इन फैसलों से सहकारिता, डेयरी, रेलवे और देश के बुनियादी ढांचे पर क्या होगा असर। आज के कैबिनेट फैसलों की पूरी जानकारी।

मोदी कैबिनेट(फाइल)
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को 2025-26 से 2028-29 तक चार साल की अवधि के लिए 2000 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे में 11,169 करोड़ रुपये की चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिल गई है।

पीयूष गोयल.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने NCDC को 2000 करोड़ रुपये की पूंजी अनुदान सहायता देने का फैसला किया है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस सहायता से NCDC अगले चार वर्षों में खुले बाजार से 20,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाने में सक्षम होगा। इस राशि का उपयोग नई परियोजनाओं की स्थापना, मौजूदा संयंत्रों के विस्तार, सहकारी समितियों को ऋण देने और उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
सरकार का अनुमान है कि इस कदम से देश भर में डेयरी, पशुधन, मत्स्य पालन, चीनी, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण और कोल्ड स्टोरेज जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 13,288 सहकारी समितियों के 2.9 करोड़ सदस्यों को लाभ मिलेगा। इनमें बड़ी संख्या में श्रम और महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियां भी शामिल हैं। NCDC वर्तमान में 8.25 लाख से अधिक सहकारी समितियों को ऋण प्रदान करता है, जिनके 29 करोड़ सदस्य हैं और जिनमें से 94% किसान हैं। मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि NCDC की ऋण वसूली दर 99.8% है और NPA (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) शून्य है, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।
भारतीय रेलवे नेटवर्क का विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 11,169 करोड़ रुपये है।
1. इटारसी-नागपुर के बीच चौथी रेलवे लाइन:
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इटारसी और नागपुर के बीच चौथी रेलवे लाइन को मंजूरी दी है। यह लाइन दिल्ली और चेन्नई के साथ-साथ मुंबई और हावड़ा को जोड़ने वाले उच्च-घनत्व वाले गलियारे पर बनेगी, जो देश के चारों दिशाओं का मिलन बिंदु है।
2. चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं:
कैबिनेट ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड राज्यों के 13 जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 574 किलोमीटर बढ़ जाएगा।
3. अलुआबाड़ी से न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे लाइन का विस्तार:
पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अलुआबाड़ी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच 57 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेलवे लाइन का विस्तार किया जाएगा। यह लाइन बिहार से बंगाल के सिलीगुड़ी तक फैली हुई है।
4. छत्रपति संभाजी नगर से परभणी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण:
मराठवाड़ा क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए छत्रपति संभाजी नगर से परभणी तक 177 किलोमीटर लंबी सिंगल रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। इस परियोजना का बजट 2,179 करोड़ रुपये है। मंत्री ने बताया कि इससे इस औद्योगिक क्षेत्र में कई उद्योगों को बंदरगाहों से जोड़ने में मदद मिलेगी और देश को लॉजिस्टिक्स लागत में लगभग 1,714 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस परियोजना में 28 बड़े पुल और 161 छोटे पुल शामिल होंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।