केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या, घर में लगाई फांसी
लखनऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के भतीजे ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर फंदे पर 45 वर्षीय नंद किशोर का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। राजधानी के दुबग्गा के बेगरिया इलाके में नंदकिशोर ने बुधवार को अपने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली।

लखनऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के भतीजे ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर फंदे पर 45 वर्षीय नंद किशोर का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। राजधानी के दुबग्गा के बेगरिया इलाके में नंदकिशोर ने बुधवार को अपने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। नंद किशोर के भाई ने सबसे पहले उनका शव कमरे में फंदे से लटकता देखा। बेटे विशाल ने बताया कि पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।
रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे नंद किशोर
प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं। वह रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे। पुलिस आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Read More: Shraddha Murder Case: आफताब 2 साल से रच रहा था 'टुकड़े-टुकड़े' करने की साजिश
केंद्रीय राज्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस घटनास्थल वाले कमरे की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान किसी को वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई। कमरे में सुसाइड नोट को लेकर पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है, वहीं घटना के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और भाजपा के नेता मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर मौजूद है।
नंद किशोर ने की थी दो शादियां
बेटे विशाल के मुताबिक, पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, 47 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर और उनके भाई कारोबार में हाथ बंटाते थे। पुलिस के मुताबिक, नंद मृतक ने दो शादियां की थी। एक पत्नी मुस्लिम और दूसरी हिन्दू है। दोनों पत्नियों से बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल तथा दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श, बेटी अंशिका और शिखा हैं।
Read More: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो चाकू से गोदकर कर दी बहन, मां-बाप और दादी की हत्या
बता दें कि इसके पहले मार्च 2021 में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की बहू अंकिता ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। अंकिता ने मंत्री के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी। तब यह मामला काफी सुर्खियों में रहा।