×

अजा मोर्चा को वीडी ने दिया मंत्र: संविधान निर्माता का कांग्रेस ने किस तरह अपमान किया, समाज में खोलें उसकी पोल

वीडी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षित होने के साथ-साथ बड़े मन के व्यक्ति भी थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया। लेकिन कुछ ताकतें संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को लेकर झूठ, छल-कपट और भ्रम की राजनीति कर रही हैं।

By: Prafull tiwari

Jun 05, 20259:48 PM

view13

view0

अजा मोर्चा को वीडी ने दिया मंत्र: संविधान निर्माता का कांग्रेस ने किस तरह अपमान किया, समाज में खोलें उसकी पोल

भोपाल।  प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मौजूद रहे। इस दौरान वीडी ने अनुसूचित जाति मोर्चा को मंत्र देते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस ने किस तरह अपमानित किया था और भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनके सम्मान में क्या-क्या कदम उठा रहे हैं, इस सत्य के प्रवक्ता बनकर मोर्चा के कार्यकर्ता समाज में जाएं।

वीडी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षित होने के साथ-साथ बड़े मन के व्यक्ति भी थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया। लेकिन कुछ ताकतें संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को लेकर झूठ, छल-कपट और भ्रम की राजनीति कर रही हैं। सभी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकारों ने बाबा साहेब अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया। 

कांग्रेस के बाद जब देश में अटलबिहारी वाजपेयी जी और  नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तो इन सरकारों ने बाबा साहब को किस तरह सम्मान दिया, यह भी किसी से छिपा नहीं है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इस सत्य के प्रवक्ता के रूप में अनूसूचित जाति समाज में जाना है और ये सच्चाई उन्हें बताना है।  उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी में एक बड़ी ताकत है और उसकी भूमिका सर्वव्यापी है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया और जो रचना बनाई, उसका परिणाम हमें लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता के रूप में दिखाई दिया। 

वीडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। अभी हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं और 2030 तक देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर प्रधानमंत्री जी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कुछ अंग्रेज परस्त ताकतें जो राष्ट्र विरोधियों के साथ खड़ी होती हैं, वो झूठ और भ्रम का वातावरण बनाने काम कर रही हैं। हमें इन ताकतों को जवाब देना है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सुप्रीम अनुमति: बसंत पंचमी पर धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा-नमाज 

सुप्रीम अनुमति: बसंत पंचमी पर धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा-नमाज 

सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी के दिन धार में विवादित भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को प्रार्थना करने की अनुमति दी है। बसंत पंचमी इस साल शुक्रवार के दिन पड़ रही है और शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग धार भोजशाला में जुमे की नमाज पढ़ते हैं। यही वजह है कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था।  

Loading...

Jan 22, 202612:59 PM

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर भोपाल और जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोह को लेकर राज्य सरकार ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल के लाल परेड में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगे की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Loading...

Jan 22, 202612:19 PM

MP Republic Day 2026: जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

MP Republic Day 2026: जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

मध्य प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा की। राज्यपाल भोपाल और सीएम मोहन यादव उज्जैन में करेंगे ध्वजारोहण। देखें पूरी सूची।

Loading...

Jan 21, 20267:15 PM

भोपाल पावर कट अपडेट: गुरुवार को 35 इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, हमीदिया रोड और तुलसी नगर प्रभावित

भोपाल पावर कट अपडेट: गुरुवार को 35 इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, हमीदिया रोड और तुलसी नगर प्रभावित

भोपाल के हमीदिया रोड, तुलसी नगर और भेल नगर समेत 35 से अधिक इलाकों में गुरुवार को मेंटेनेंस के कारण 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। पूरी लिस्ट और समय यहाँ देखें।

Loading...

Jan 21, 20266:47 PM

इंदौर प्रदूषण मामला: हाईकोर्ट की सख्ती, 243 अवैध उद्योगों की बिजली काटने के आदेश

इंदौर प्रदूषण मामला: हाईकोर्ट की सख्ती, 243 अवैध उद्योगों की बिजली काटने के आदेश

इंदौर में स्वच्छता के पीछे छिपे जल-वायु प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान। बिना अनुमति चल रहे 243 उद्योगों को नोटिस जारी, बिजली काटने की तैयारी। 9 फरवरी को अगली सुनवाई।

Loading...

Jan 21, 20264:31 PM