×

डब्ल्यूटीए फाइनल्स : स्वियाटेक को हराकर एनिसीमोव ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

मुकाबले का दूसरा सेट भी काफी कड़ा रहा। एनिसीमोव ने तीसरे गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बचाकर अपनी सर्विस बचाई। दोनों ने 5-4 तक अपनी सर्विस बनाए रखी। स्वियाटेक के पांचवें सर्विस गेम में, अमेरिकी खिलाड़ी ने एक महत्वपूर्ण लेट ब्रेक का मौका भुनाया और मैच को बराबर करने के लिए सेट 6-4 से जीत लिया।

By: Prafull tiwari

Nov 06, 20256:09 PM

view4

view0

डब्ल्यूटीए फाइनल्स : स्वियाटेक को हराकर एनिसीमोव ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली । अमेरिका की चौथी सीड अमांडा एनिसीमोव ने पोलैंड की दूसरी सीड इगा स्वियाटेक को 6-7 (3), 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। इसी के साथ अमांडा एनिसीमोव ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।  मुकाबले के पहले सेट में, दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस को मजबूती से बनाए रखा। हालांकि, एनिसीमोवा ने चार ब्रेक प्वाइंट हासिल किए, लेकिन स्वियाटेक ने उन सभी को बचा लिया। पहले 12 गेम सर्विस पर जाने के बाद टाईब्रेक में 7-6 (3) से जीत हासिल की।

मुकाबले का दूसरा सेट भी काफी कड़ा रहा। एनिसीमोव ने तीसरे गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बचाकर अपनी सर्विस बचाई। दोनों ने 5-4 तक अपनी सर्विस बनाए रखी। स्वियाटेक के पांचवें सर्विस गेम में, अमेरिकी खिलाड़ी ने एक महत्वपूर्ण लेट ब्रेक का मौका भुनाया और मैच को बराबर करने के लिए सेट 6-4 से जीत लिया। इसके बाद निर्णायक सेट में, एनिसीमोव ने स्वियाटेक की सर्विस पर दबाव बनाए रखा। पोलिश खिलाड़ी ने पहला सर्विस गेम बचा लिया, लेकिन अगले गेम में ब्रेक प्वाइंट पर डबल-फॉल्ट कर दिया।

5-2 की बढ़त के साथ, एनिसीमोव ने फिर से ब्रेक किया और सेट 6-2 से अपने नाम करते हुए जीत हासिल की। कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना पहले ही सेरेना विलियम्स ग्रुप की विनर के तौर पर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी थीं। एनिसीमोव और स्वियाटेक इस मैच से पहले एक मुकाबला जीत चुकी थीं, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों खिलाड़ी बाकी बची सेमीफाइनल बर्थ के लिए एक निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने थीं।

इससे पहले अमांडा एनिसीमोव और इगा स्वियाटेक इस साल पहले भी दो बार भिड़ चुकी थीं। इस दौरान स्वियाटेक ने विंबलडन फाइनल में लगातार 12 गेम जीतकर दबदबा बनाया था, जबकि एनिसीमोव ने यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में अपना बदला लिया था। इस जीत के बाद एनिसीमोव ने बताया कि उनके मुताबिक पहला सेट मुश्किल था। उन्होंने दूसरे और तीसरे सेट में कम गलतियां कीं। वह अपनी सर्विस पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही थीं। उन्हें मालूम था कि आखिर में मैच जीतना है, तो अपना लेवल थोड़ा ऊपर उठाना होगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 मैचों का समय और तारीख

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का शेड्यूल सामने आ गया है। जानें ग्रुप-1 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से कब और कहाँ होगा।

Loading...

Feb 18, 20267:40 PM

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

बारिश ने पलटी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत, जिम्बाब्वे की एंट्री; सुपर-8 से बाहर हुई दिग्गज टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर, बारिश के कारण जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई।

Loading...

Feb 17, 20266:22 PM

इमरान खान के समर्थन में सुनील गावस्कर और कपिल देव: 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र |

इमरान खान के समर्थन में सुनील गावस्कर और कपिल देव: 14 पूर्व कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र |

पाकिस्तान जेल में बंद इमरान खान के स्वास्थ्य पर सुनील गावस्कर, कपिल देव और स्टीव वॉ समेत 14 पूर्व कप्तानों ने जताई चिंता। पाक सरकार से बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार की मांग।

Loading...

Feb 17, 20264:42 PM