Winter Healthy Diet: सर्दियों में ये चीजें जरूर खाएं, हमेशा रहेंगे चुस्त और तंदुरुस्त
सर्दियां आते ही लोगों के दिमाग में एक बात आने लगती है कि हम कुछ भी खाएं हम तो स्वस्थ रहेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसी वजह से अधिकतर लोग सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्यायों से परेशान रहते हैं। दरअसल, सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है। इसलिए इस मौसम में अक्सर लोगों को जुकाम, खांसी, बुखार और दर्द का सामना करना पड़ता है।

Winter Healthy Diet: सर्दियां आते ही लोगों के दिमाग में एक बात आने लगती है कि हम कुछ भी खाएं हम तो स्वस्थ रहेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसी वजह से अधिकतर लोग सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्यायों से परेशान रहते हैं। दरअसल, सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है। इसलिए इस मौसम में अक्सर लोगों को जुकाम, खांसी, बुखार और दर्द का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में सर्दियों की छोटी-छोटी समस्याओं से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको हेल्दी खाना, एक्सरसाइज आदि पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इससे आप हमेशा फिट और हेल्दी भी रह सकते हैं। इस्सके लिए आपको सर्दियों में चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे आप हमेशा चुस्त और तंदुरुस्त रहेंगे। आइये जानते हैं सर्दियों में हमें क्या खाना चाहिए?-
Read More: माँ लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो हर रोज करें ये 3 शुभ काम
तुलसी और शहद से बूस्ट होगी इम्यूनिटी
सर्दी में आप तुलसी और शहद का सेवन कर सकते हैं। तुलसी और शहद एक साथ लेने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। तुलसी और शहद में मौजूद औषधीय गुण आपको ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों से भी बचा सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी का एक पत्ता लें, इसे शहद के साथ चबा लें। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों का पानी भी पी सकते हैं।
गुड़ से भरपूर मात्रा में मिलेंगे पोषक तत्व
सर्दियों में अधिकतर लोग गुड़ का सेवन करते ही है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, साथ ही गुड़ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप सर्दी में गुड़ खाएंगे, तो आप ठंड से अपना बचाव कर सकते हैं। आप गुड़ की चाय, गुड़ के लड्डू आदि खा सकते हैं।
Read More: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां
Read More: स्वाद के साथ सेहत भी बनाती है येलो टी, डायबिटीज होगा कंट्रोल
अदरक- पाचन क्रिया को भी सही रखता है
अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। इसलिए सर्दियों में आपको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। आप अदरक की चाय, पानी या काढ़ा आदि भी सकते हैं। सर्दी-जुकाम होने पर आप अदरक का रस भी पी सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स से मिलेगी पर्याप्त एनर्जी
ड्राई फ्रूट्स का सेवन वैसे तो हर मौसम में करना चाहिए। लेकिन सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिल सकती है। ड्राई फ्रूट्स गर्म होते हैं, इससे शरीर भी गर्म रहता है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। आप बादाम, किशमिश, मूंगफली, काजू और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंजीर, खजूर खाना भी फायदेमंद होता है।
Read More: करी पत्ते से बालों को बनाएं काला, घना, लंबा और चमकदार, जानें इसका इस्तेमाल
लहसुन से बढ़ेगी शरीर की इम्यूनिटी
लहसुन का सेवन करने से सर्दी में आप गर्म रह सकते हैं। आप लहसुन को खाने में शामिल कर सकते हैं। लहसुन का सूप, चटनी या अचार भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप लहसुन की 1-2 कली सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। लहसुन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। सर्दियों में आपको हेल्दी भी रख सकता है। लहसुन खाने से विंटर इंफेक्शन से भी बचाव हो सकता है।
बाजरे की रोटी से मिलेंगे पोषक तत्व
अधिकतर लोग सर्दी में बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। बाजरे की रोटी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी भी पाए जाते हैं। आप अपने घर के बच्चों, बड़ों सभी को बाजरे की रोटी खिला सकते हैं। इससे आप सर्दी में भी फिट रहेंगे।
Read More: झुर्रियों से छुटकारा पाने करें दालचीनी का इस्तेमाल, बेदाग और हेल्दी बनेगी त्वचा
हरी सब्जियां करेंगी इम्यूनिटी को बूस्ट
सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां बाजारों में आ जाती है। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको मौसमी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सर्द मौसम में आप पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ आदि का सेवन कर सकते हैं। हरी सब्जियों को अपनी विंटर डाइट में जरूर शामिल करें।
Read More: वजन घटाना चाहते हैं तो रोज खाएं अमरूद, डायबिटीज में भी मिलेगा फायदा
सूप से मिलेगी पर्याप्त एनर्जी
सर्दियों में सूप पीना भी काफी फायदेमंद होता है। आप टमाटर सूप, ब्रोकली सूप, बीन्स सूप, वेजिटेबल सूप, प्याज सूप, चिकन सूप आदि का सेवन कर सकते हैं। सूप में एंटीऑक्सीड्टेंस्, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दी के मौसम में नियमित रूप से सूप पिएंगे, तो आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। आप फिट और हेल्दी भी महसूस करेंगे।