महिला प्रीमियर लीग नए साल में दो वेन्यू पर खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आयोजित आगमी डब्ल्यूपीएल का सीजन आयोजित हो सकता है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है जबकि 3 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन का वेन्यू और शेड्यूल 26 नवंबर को तय होने की उम्मीद है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महिला प्रीमियर लीग नए साल में दो वेन्यू पर खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आयोजित आगमी डब्ल्यूपीएल का सीजन आयोजित हो सकता है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 7 जनवरी से हो सकता है जबकि 3 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। बताया जाता है कि टूर्नामेंट के शुरुआती लीग मैच मुंबई के पाटिल स्टेडियम में खेले जा सकते हैं, जिसने हाल ही में महिला वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी की थी। बाकी मैचों के लिए बड़ौदा को चुना गया है, जिसमें कोटांबी स्टेडियम में होने वाला फाइनल भी शामिल है। बड़ौदा में मुकाबले 16 जनवरी से शुरू हो सकते हैं, क्योंकि इसी मैदान पर 11 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड का वनडे मैच खेलना है। टूनार्मेंट का पहला मेगा आक्शन इसी महीने 27 नवंबर को दिल्ली में होगा।
पहले चार शहरों ने की थी मेजबानी
बीसीसीआई ने अभी फ्रेंचाइजी मालिकों को आधिकारिक रूप से नहीं बताया है कि इस बार मैच किस शहर में होंगे, लेकिन अनौपचारिक बातचीत में इन्हीं वेन्यूज पर चर्चा चल रही है। टीमों को औपचारिक जानकारी 27 नवंबर को दिल्ली में होने वाली डब्ल्यूपीएल नीलामी के दौरान दी जा सकती है। इस बार भी मेजबानी के लिए वहीं 4 शहर- लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और बड़ौदा ने दावेदारी पेश की थी। जिसमें मुंबई और बड़ौदा चुने गए हैं।
इसलिए जनवरी में टूर्नामेंट
अभी तक महिला प्रीमियर लीग के तीनों सीजन मार्च में खेले गए हैं। पहली बार टूर्नामेंट जनवरी में कराया जाएगा। इसके पीछे दो मुख्य वजह हैं-पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप फरवरी के पहले हफ्ते से भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है, जो एक महीने चलेगा। जनवरी में डब्ल्यूपीएल की स्थायी विंडो माना जा रहा है, ताकि लीग की तारीखें किसी अन्य टी-20 लीग या आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम से न टकराएं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
FIFA World Cup 2026 में सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। फीफा ने मानवीय आधार पर उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस देने का फैसला किया है।
आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका। इस मैच में मोरक्को फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पूरी तरह विदेशों में जन्मे 11 खिलाड़ियों की शुरुआती प्लेइंग-11 मैदान में उतारकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी।
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने तेजपुर क्रिकेट अकादमी से खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली है। जानिए आशीर्वाद के प्रदर्शन और वैभव के टीम इंडिया चयन की पूरी कहानी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है! ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और ESPN के एनालिसिस के अनुसार जानें स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना में से किसके सिर सजेगा जीत का ताज।
भारत के महान शूटर और स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानिए उनके करियर और प्रेरक सफर के बारे में।
BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है। टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है।
भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। जानिए पंजाब से बिग बैश लीग के चैंपियन और ऑस्ट्रेलियाई टीम तक के उनके इस दिलचस्प सफर की पूरी कहानी।
ICC Women's T20 World Cup 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में हो रहा है। जानें भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, मैच का समय, वेन्यू और भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख।