आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ते हुए यह दूसरी सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई है। जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन।

एंटरटेनमेंट डेस्क | स्टार समाचार वेब
करीब छह साल पहले 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी कालजयी फिल्म देने वाले निर्देशक आद्यित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बड़े पर्दे पर जादू करना जानते हैं। उनकी नवीनतम एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के चौथे हफ्ते में भी फिल्म का क्रेज ऐसा है कि यह हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
एक्शन और सस्पेंस से लबरेज 'धुरंधर' को दर्शकों और क्रिटिक्स ने हाथों-हाथ लिया है। 8.6 की प्रभावशाली IMDb रेटिंग के साथ यह इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन 28 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। ताज्जुब की बात यह है कि रिलीज के 23 दिन बाद भी फिल्म घरेलू बाजार में रोजाना 20 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर रही है।
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरी 'धुरंधर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वह कारनामा कर दिखाया है जो नामुमकिन लग रहा था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'जवान' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब 'धुरंधर' भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
फिल्म की सफलता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशी बाजारों (Overseas) में भी इसका डंका बज रहा है।
22 दिनों की कमाई: लगभग 1027 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड)।
23वें दिन का रुझान: भारत से 20 करोड़ और विदेश से 5 करोड़ रुपये।
कुल अनुमानित कलेक्शन: फिल्म अब 1050 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।
जानकारों का मानना है कि 'धुरंधर' जल्द ही शाहरुख खान की 'पठान' (1050.3 करोड़) का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ देगी।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन तक 'धुरंधर' ने 685 करोड़ रुपये बटोरे थे, जो शनिवार की कमाई मिलाकर 705 करोड़ रुपये के पार पहुँच गया है। फिलहाल यह सूची में दूसरे स्थान पर है। अब ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के महा-रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी। जिस गति से फिल्म आगे बढ़ रही है, सिनेमा जगत में इसे 'असंभव' नहीं माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अभिनेत्री आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी के बाद अदिति राव हैदरी ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। जहां बाकी एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए वेस्टर्न ड्रेसअप चुना। वहीं अदिति ने भारतीय पहनावे यानी साड़ी का अहमियत दी। देखें, कान फिल्म फेस्टिवल से अदिति राव हैदरी का पहला लुक।
कान्स फिल्म फेस्टिवल-2026 के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर ग्लैमर और बेहतरीन फैशन का शानदार नजारा दिखा। अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर डेमी मूर और सेठ रोजन जैसे चर्चित चेहरों ने अपने अनोखे और ड्रामेटिक लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
हॉलीवुड की हमेशा चमक-धमक वाली दुनिया लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन रेड कार्पेट और यॉट पार्टियों के पीछे कड़वा और घिनौना सच भी छिपा होता है, जहां यंग अभिनेत्रियों की इज्जत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जाता है।
अभिनेता जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो और पत्रलेखा व मानवी गगरू स्टारर हीर सारा और पुदुचेरी के ट्रेलर आज रिलीज हो गए हैं। एक साथ दो फिल्मों के ट्रेलर सामने आए हैं। दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है।
बॉलीवुड में पिछली बार जब एक रोमांटिक फिल्म आई थी, तब उसने हर किसी को थिएटर की तरफ पहुंचने पर मजबूर किया था। अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर सैयारा 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। लोगों में इसका क्रेज सभी ने देखा है।
थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस खास मौके पर उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी पहुंची हैं। साड़ी-बिंदी में तृषा कृष्णन का ट्रेडिशनल लुक चर्चा में बना हुआ है।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इनमें नयनतारा के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म और मातृभूमि जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच पिछले दिनों सलमान खान की द फैमिली मैन फेम मेकर्स राज एंड डीके के साथ एक तस्वीर सामने आई थी।
अभिनेत्री सयानी गुप्ता को बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें कहानी कहने के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा है। अभिनेत्री का ग्लोबल लेवल पर सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ा है।
कुछ महीने पहले रिलीज हुए अभिनेत्री नोरा फतेही के गाना सरके चुनर पर जमकर विवाद हुआ था। अब गुरुवार को इस मामले में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी। गौरतलब है कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही से पहले संजय दत्त को तलब किया था।