भोपाल के कजलीखेड़ा स्थित आईबीडी हॉल मार्क सिटी मॉल में बड़ा हादसा टला। शॉर्ट सर्किट से ब्यूटी पार्लर की दुकान में आग लगी, जिसने पास की जिम को भी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाया गया, पर लाखों का सामान जलकर खाक। पूरी खबर पढ़ें।

भोपाल के कजलीखेड़ा स्थित आईबीडी हॉल मार्क सिटी मॉल में लगी आम.
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। आईबीडी हॉल मार्क सिटी के शॉपिंग मॉल के सेकंड फ्लोर पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी तेज़ी से फैली कि इसने पास की एक जिम को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, दमकल विभाग और स्थानीय दुकानदारों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। एलाइट ब्यूटी पार्लर की दुकान खोलने आईं संचालक की पत्नी ने शटर ऊपर करते ही दुकान के भीतर आग लगी देखी। प्रत्यक्षदर्शी आदित्य भारद्वाज के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ब्यूटी पार्लर के अंदर सोफा, कुर्सियां और पर्दे जैसी ज्वलनशील वस्तुएं होने के कारण आग तेज़ी से फैली। देखते ही देखते पूरा ब्यूटी पार्लर आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही कोलार फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही पार्लर का एयर कंडीशनर, पंखे और पार्लर में उपयोग की जाने वाली कीमती मशीनें जलकर खाक हो चुकी थीं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
शॉपिंग मॉल के एक अन्य दुकानदार अभय राज सिंह परिहार ने बताया कि आग की लपटें ब्यूटी पार्लर से सटी हुई जिम की दुकान तक भी पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जिम में फैली आग को भी बुझाया, जिससे जिम को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।
आईबीडी इम्पोरिया सिटी मॉल छह मंजिला है और इसमें लगभग 50 से 60 दुकानें हैं। ब्यूटी पार्लर में आग लगते ही पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। गनीमत रही कि समय पर आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना मॉल की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।