भोपाल के लालघाटी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण के लिए लगे एसीपी पैनल में आग लग गई, जिससे ट्रैफिक रुक गया। तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया। जान-माल का नुकसान नहीं, लेकिन राजा भोज थीम वाले सौंदर्यीकरण को क्षति।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल के व्यस्त लालघाटी चौराहे पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे लगाए गए सौंदर्यीकरण सामग्री (एसीपी - एल्युमिनियम कंपोजिट पैनल) में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि इसने ब्रिज पर लगी लाइटों और आसपास पड़े कचरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही, बैरागढ़ फायर स्टेशन से 2 और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से एक, कुल 3 दमकलें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फायर फाइटर मुबारिक अहमद ने बताया कि आग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण के लिए लगे प्लाईवुड समेत अन्य ज्वलनशील सामग्री में पहले आग लगी, जो ऊपर लाइट के पोल तक पहुँच गई और सड़क पर मौजूद कचरे के कारण भभक उठी। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सौंदर्यीकरण सामग्री का काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण कोहेफिजा से लालघाटी की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुका रहा।
यह आग फ्लाईओवर के नीचे बैरागढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर लगी थी, जो वीआईपी रोड, लालघाटी, बैरागढ़ और एयरपोर्ट रोड को जोड़ता है। फ्लाईओवर के नीचे एक मजार भी स्थित है, जिसके पास आग लगी थी, लेकिन मजार तक पहुँचने से पहले ही आग को नियंत्रित कर लिया गया।
बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा इस फ्लाईओवर के नीचे एसीपी और सीएनसी (कम्प्यूटर न्यूमैरिक कंट्रोल) पद्धति का उपयोग करके वुडन फिनिश में सौंदर्यीकरण किया गया था। लालघाटी चौराहे पर पेंटिंग की थीम राजा भोज पर आधारित है। यहां खूबसूरत लाइटिंग भी की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।