पन्ना जिले के चितारबरा गांव में जर्जर स्कूल भवन में बच्चों की पढ़ाई की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शाहनगर एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय और सड़क का निरीक्षण किया। रिसाव वाले कमरों को फिलहाल बंद कर दिया गया है, वहीं सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
विगत दिनों ग्राम पंचायत मलघन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल तिवारी द्वारा की गई दंडवत यात्रा ने प्रदेश भर में चर्चा बटोरी थी। जिसके बाद स्टार समाचार समाचार पत्र ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय की स्थित का जायजा लिया था और 28 जुलाई को एकीकृत माध्यमिक शाला चितारबरा की बदहाल स्थिति को लेकर जर्जर टपकती छत के नीचे जान हथेली पर रखकर पढ़ाई कर रहे बच्चे शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को शाहनगर एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने ग्राम चितारबरा पहुंचकर सडक और शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सडक की जर्जर हालत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पटवारी को नजराना नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि पंचानन सहित आवश्यक पंचायती प्रस्ताव तैयार कर विभाग को शीघ्र प्रेषित किया जाए, जिससे सडक निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अन्य स्थानीय समस्याओं से भी प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देश देने की बात कही।
विद्यालय भवन में रिसाव, कक्षाएं प्रभावित
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि विद्यालय भवन के कुछ कक्षों में छत से पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। ऐसे कमरों को फिलहाल लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा विद्यालय से गांव की बस्ती तक लगभग डेढ़ किलोमीटर के रास्ते की स्थिति को देखते हुए पटवारी से जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।
इनका कहना है
चितारबरा में स्कूल का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ कमरों में छत से पानी का रिसाव पाया गया है। ऐसे कमरों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्कूल से बस्ती तक के रास्ते को लेकर भी रिपोर्ट तलब की गई है
श्रुति अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, शाहनगर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।