मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहरों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार पर अंकुश लगाने और सभी नागरिकों को किफायती आवास देने की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। जानें 'लाड़ली' योजना की महिलाओं को कैसे मिलेगी घर बनाने में प्राथमिकता।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों के फैलाव को काबू करने और नागरिकों को किफायती घर देने की योजना बनाने को कहा है। साथ ही लाड़ली योजना में शामिल महिलाओं को प्राथमिकता से आवास देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुविधाजनक आवास सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए नगरीय क्षेत्रों में उद्यान विकसित करने और विकास प्राधिकरण, हाउसिंग बोर्ड व अन्य आवासीय परियोजनाओं में पौधरोपण को बढ़ावा देने की बात कही।
अवैध निर्माण पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने भोपाल के बड़े तालाब के आसपास अवैध निर्माणों का सर्वेक्षण करवाकर सख्त कार्रवाई करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में कॉलोनियों के विकास के लिए देश के प्रतिष्ठित बिल्डर्स और कॉलोनाइजर्स को शामिल करने की बात कही। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों में आकस्मिक घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
नमो ट्रेन और लाड़ली बहनों को घर
रेल सेवाओं के विस्तार के लिए नमो ट्रेन योजना तैयार करने और इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में 'नगर वन' विकसित करने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में आरक्षित भूमि का चयन कर अधिक से अधिक नगर वन स्थापित करने पर जोर दिया।
विजय वर्गीय ने बताया
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि धार्मिक और पर्यटन शहरों के विकास के लिए योजना तैयार की जा रही है। चित्रकूट नगर के लिए 2800 करोड़ रुपये की कार्य-योजना बनाई गई है। मध्यप्रदेश में शहरी क्षेत्रों की 1 करोड़ 30 लाख लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ आवास प्रदान किए जाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।