सीधी-सतना में कुख्यात डकैत ललित पटेल के भाई कुकुरखवा का गैंग जंगल में आतंक मचाए हुए है। दो जिलों की पुलिस दो माह से कर रही तलाश, गैंग में दो महिलाओं समेत 10 सदस्य, सीमा क्षेत्र में फैलाए हुए है दहशत।

दो माह से तलाश में लगी हैं दो जिलों की पुलिस, गैंग के मूवमेंट से दहशत में तराई के वासिंदे
सतना, स्टार समाचार वेब
तीन लोगों को जिंदा जलाकर तराई में आतंक का पर्याय बने कुख्यात डकैत ललित पटेल का भाई गैंग बनाकर जंगल में घूम रहा है। नवोदित गैंग में दस के करीब सदस्य हैं जिनमें दो महिलाएं भी हैं। इस गैंग का मूवमेंट सतना और पन्ना जिले में पिछले दो माह से है। इन दिनों गैंग का मूवमेंट एमपी -यूपी की सीमा से लगे जंगलों में है। इस गैंग की तलाश में सतना और पन्ना जिले की पुलिस दो माह से जंगल- जंगल घूम रही है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है फिर भी दोनों जिलों की पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। हथियारों से लैश नवोदित दस्यु गैंग के मूवमेंट से तराई के वासिंदे दहशत में हैं।
कुकुरखवा कर रहा गैंग को ऑपरेट
इस संबध में तराई से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि डकैत ललित पटेल का भाई कुकुरखवा उर्फ राजेश पटेल उर्फ दादूलाल पटेल निवासी पौसलहा थाना नयागांव और उसका भाई नंदी उर्फ नंद किशोर पटेल कुछ समय पहले ही केन्द्रीय जेल से छूटकर बाहर आए हैं। जेल से बाहर आने के बाद कुकुरखवा और उसका भाई नंदी के द्वारा अपने पुरान परिचितों से सम्पर्क किया गया। एक- एक कर कुकुरखवा ने पुराने बदमाशों को जोड़ना शुरू किया। इन्हंी सूत्रों ने बताया कि नवोदित गैंग को कुकुरखवा ही ऑपरेट कर रहा है। गैंग को तैयार करने के लिए कुछ पुराने डकैतों के परिजन और रिश्तेदार पर्दे के पीछे से मदद कर रहे हैं।
यूं भरमाया पुलिस को
कुकुरखवा और नंदी अपने भाई ललित के गैंग के हार्डकोर मेम्बर रहे ललित के साथ अपहरण, हत्या की कई घटनाओं को अंजाम दिया। कुकुरखवा और नंदी जंगल की भौगोलिक स्थितियों से भलीभांति वाकिफ है, वह एमपी- यूपी की सीमा से लगे जंगलों के कई गुप्त रास्तों की जानकारी रखता है। जंगल में उतरने के पूर्व कुकुरखवा और उसके भाई नंदी ने शुरुआती दौर में पुलिस की नजरो में आने से बचने के लिए खासी रणनीति बनाई। तेंदूपत्ता तुड़ाई के सीजन में कुकुरखवा अपने साथियों के साथ सतना जिले के बरौंधा, पन्ना जिले के ब्रजपुर, पहाड़ीखेरा, धर्मपुर थाना इलाके में बंदूक लेकर घूमता रहा। बंदूक की धमक पर तेंदूपत्ता ठेकेदारों और फड़ मुंशियों से मोटी रकम वसूली। सूत्रों ने बताया कि जानबूझ कर कुकुरखवा अ पने साथियों के साथ बरौंधा और पन्ना जिले में घूमता रहा। तेंदूपत्ता तुड़ाई सीजन में रंगदारी वसूलने के बाद उसने यूपी के कोल्हुआ और महुदर जंगल की तरफ रुख किया। गैंग को मजबूत करने तेंदूपत्ता सीजन में मोटी कमाई करने के बाद कुकुरखवा ने अब अपने पुराने इलाके चित्रकूट और यूपी के भरतकूप थाना क्षेत्र की तरफ रुख किया है। तीन दिनों से कुकुरखवा और उसके साथियों का मूवमेंट इन्हीं थाना क्षेत्र के बीच देखा गया है। इन इलाकों में मारे जा चुके ललित के अलावा जंगल में उतरे कुकुरखवा के कई खैरख्वाह हैं जो पर्दे के पीछे से इनकी मदद कर रहे हैं। सूत्रों ने आशंका जताई है कि चित्रकूट थाना क्षेत्र में कुकुरखवा और उसके साथी आने वाले दिनों में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
मैन और गन पावर
जानकार सूत्रों ने बताया कि नवोदित गैंग को आॅपरेट कर रहे कुकुरखवा के द्वारा गैंग का गन और मैन पावर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती दौर में गैंग में पांच सदस्य थे, वर्तमान समय में गैंग की सदस्यो की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इन्हीं सूत्रों ने बताया कि कुकुरखवा उर्फ राजेश उर्फ दादूलाल पटेल, नंदी उर्फ नंद किशोर पटेल के अलावा यूपी के घुरेटनपुर के दो युवक, यूपी के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के दो युवक, बरौंधा थाना क्षेत्र के तीन युवक, मारकुंडी थाना क्षेत्र का एक युवक साथ में है। इसके अलावा कुकुरखवा उर्फ राजेश का बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र का रहने वाला बहनोई भी इनके साथ में हैं। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान समय में नवोदित दस्यु गिरोह के साथ सात देशी बंदूके हैें।
तीन लोगों को जिंदा जलाकर सुर्खियों में आया था ललित
जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अन्तर्गत पौसलहा निवासी ललित पटेल ने अपने साथियों के साथ तीन युवकों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। तिहरे हत्याकांड से तराई दहल उठा था। तिहरे हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए ललित पटेल ने एक के बाद एक कई बड़ी वारदातों को अंजाम देकर दहशत का पर्याय बन गया था। कुछ ही समय में उस पर इनाम की राशि बढती चली गई। ललित के साथ उसके दोनो ंभाई कुकुरखवा और नंदी गैंग में साथ चलते थे। तत्कालीन सतना एसपी राजेश हिंगणकर की अगुवाई में इनकांउटर स्पेशलिस्ट अनिमेष द्विवेदी की टीम ने पोखरवार के जंगल में डकैत ललित पटेल को मार गिराया था। इनकाउंटर स्पेशलिस्ट श्री द्विवेदी की अगुवाई में ही कुकुरखवा उर्फ राजेश और नंदी उर्फ नंद किशोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था।
सगी मौसी का बेटा है दीपक
कुकुरखवा उर्फ राजेश उर्फ दादूलाल पटेल तराई के दुर्दान्त दस्यु सरगना रहे अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया की सगी मौसी का बेटा है। ठोकिया के मारे जाने के बाद उसका भाई दीपक भले ही जंगल में बंदूक लेकर न उतरा हो लेकिन दीपक पर आरोप लगते रहे कि पर्दे के पीछे से वह सजातीय डकैतों को मदद करता रहा है। ललित पटेल के भी जंगल में उतरने के पीछे की वजह दीपक को माना जाता था। दस्यु उन्मूलन अभियान से जुडेÞ कुछ पुलिस अधिकारियों और सूत्रों ने कहा कि तराई में अपनी धमक बनाए रखने के लिए दीपक के द्वारा पर्दे के पीछे से अपने मौसेरे भाई कुकुरखवा उर्फ राजेश और नंदी की मदद की जा रही है।
जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अन्तर्गत पौसलहा निवासी ललित पटेल ने अपने साथियों के साथ तीन युवकों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। तिहरे हत्याकांड से तराई दहल उठा था। तिहरे हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए ललित पटेल ने एक के बाद एक कई बड़ी वारदातों को अंजाम देकर दहशत का पर्याय बन गया था। कुछ ही समय में उस पर इनाम की राशि बढती चली गई। ललित के साथ उसके दोनो ंभाई कुकुरखवा और नंदी गैंग में साथ चलते थे। तत्कालीन सतना एसपी राजेश हिंगणकर की अगुवाई में इनकांउटर स्पेशलिस्ट अनिमेष द्विवेदी की टीम ने पोखरवार के जंगल में डकैत ललित पटेल को मार गिराया था। इनकाउंटर स्पेशलिस्ट श्री द्विवेदी की अगुवाई में ही कुकुरखवा उर्फ राजेश और नंदी उर्फ नंद किशोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था।
रिपोर्ट: अमित सेंगर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।