मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गांधी मेडिकल कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया को अवैध मानते हुए नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। कोर्ट ने झूठा हलफनामा पेश करने के लिए पूर्व डीन सलिल भार्गव पर ₹2 लाख का जुर्माना भी लगाया। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।

जबलपुर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जस्टिस विवेक जैन की एकल पीठ ने गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल की भर्ती प्रक्रिया को अवैध ठहराते हुए नितिन अग्रवाल समेत अन्य की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला एक योग्य आवेदक, मनोहर सिंह, को नौकरी से वंचित करने और झूठा शपथ पत्र पेश करने के मामले में सुनाया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने पूर्व डीन सलिल भार्गव पर ₹2 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
भोपाल निवासी मनोहर सिंह ने हॉस्पिटल मैनेजर, असिस्टेंट हॉस्पिटल मैनेजर और डिप्टी रजिस्ट्रार के पदों के लिए आवेदन किया था। उन्हें हॉस्पिटल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया, जबकि डिप्टी रजिस्ट्रार पद के लिए पात्र माना गया, लेकिन इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया गया। इस विरोधाभासी स्थिति के खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
पूर्व डीन भार्गव ने कोर्ट में एक शपथ पत्र दाखिल कर कहा था कि मनोहर सिंह का ओबीसी प्रमाण पत्र डिजिटल नहीं था। हालांकि, कोर्ट ने रिकॉर्ड्स की जाँच करने पर पाया कि प्रमाण पत्र डिजिटल था और क्यूआर कोड के माध्यम से सत्यापित भी किया जा सकता था। इस पर कोर्ट ने डीन की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताया।
हाई कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को अवैध घोषित करते हुए निर्देश दिया कि एक नई मेरिट लिस्ट तैयार की जाए और तीन महीने के भीतर नए सिरे से इंटरव्यू आयोजित किए जाएं।
न्यायालय ने पूर्व डीन भार्गव की सेवानिवृत्ति की आयु को देखते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय ₹2 लाख का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। जुर्माने की राशि को विभिन्न कल्याणकारी फंडों में जमा करने का आदेश दिया गया है:
मप्र पुलिस कल्याण कोष: ₹80,000
राष्ट्रीय रक्षा कोष: ₹40,000
राज्य विधि सेवा प्राधिकरण: ₹20,000
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन: ₹20,000
अगर पूर्व डीन 90 दिनों के भीतर यह राशि जमा नहीं करते हैं, तो भोपाल के पुलिस आयुक्त को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति होगी।
डॉ सलिल भार्गव ने स्टार समाचार को बताया कि यह नियुक्तियां मेरे समय की नहीं हैं, मैं 2023 में डीन बना था और अगस्त 2024 तक रहा। मैंने 2024 में हलफनामा दिया था, जबकि नियुक्ति 2019-2020 में हुईं थीं, उस समय डॉ टीएन दुबे जीएमसी के डीन थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।