पवन कल्याण और बॉबी देओल की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' ने रिलीज के पहले दिन भारत में ₹10.13 करोड़ का कलेक्शन किया. जानें फिल्म की कहानी, कास्ट और बॉबी देओल के औरंगजेब किरदार की चर्चा.

मुंबई. स्टार समाचार वेब. एंटरटेंमेंट डेस्क
अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण और बॉबी देओल अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' आज गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जिसके चलते पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन देखने को मिला है। सिनेमाघरों के बाहर भी दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई, जो फिल्म के प्रति उत्साह को दर्शाता है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'हरि हर वीरा मल्लू' ने भारत में पहले दिन ₹10.13 करोड़ का शुद्ध कलेक्शन किया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹20 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। बता दें कि 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1 - स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट' की रिलीज पहले 12 जून को निर्धारित थी।
निर्देशक ज्योति कृष्णा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग 200 दिनों में पूरी हुई है। यह फिल्म 16वीं शताब्दी की एक कहानी है, जो मुगल शासनकाल में हुई एक छोटी सी घटना पर आधारित है। इसमें ऐतिहासिक तथ्यों और कल्पना का सुंदर मिश्रण है। फिल्म में पवन कल्याण एक रॉबिनहुड जैसे किरदार में हैं, जबकि बॉबी देओल मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के किरदार को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
फिल्म की मुख्य कास्ट में पवन कल्याण, निधि अग्रवाल और बॉबी देओल के अलावा सत्यराज, थलैवासल विजय, रघु बाबू, सुब्बाराजू और सुनील जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हॉलीवुड की हमेशा चमक-धमक वाली दुनिया लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन रेड कार्पेट और यॉट पार्टियों के पीछे कड़वा और घिनौना सच भी छिपा होता है, जहां यंग अभिनेत्रियों की इज्जत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जाता है।
अभिनेता जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो और पत्रलेखा व मानवी गगरू स्टारर हीर सारा और पुदुचेरी के ट्रेलर आज रिलीज हो गए हैं। एक साथ दो फिल्मों के ट्रेलर सामने आए हैं। दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है।
बॉलीवुड में पिछली बार जब एक रोमांटिक फिल्म आई थी, तब उसने हर किसी को थिएटर की तरफ पहुंचने पर मजबूर किया था। अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर सैयारा 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। लोगों में इसका क्रेज सभी ने देखा है।
थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस खास मौके पर उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी पहुंची हैं। साड़ी-बिंदी में तृषा कृष्णन का ट्रेडिशनल लुक चर्चा में बना हुआ है।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इनमें नयनतारा के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म और मातृभूमि जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच पिछले दिनों सलमान खान की द फैमिली मैन फेम मेकर्स राज एंड डीके के साथ एक तस्वीर सामने आई थी।
अभिनेत्री सयानी गुप्ता को बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें कहानी कहने के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा है। अभिनेत्री का ग्लोबल लेवल पर सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ा है।
कुछ महीने पहले रिलीज हुए अभिनेत्री नोरा फतेही के गाना सरके चुनर पर जमकर विवाद हुआ था। अब गुरुवार को इस मामले में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी। गौरतलब है कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही से पहले संजय दत्त को तलब किया था।
अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 रिलीज के बाद से ही अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है। इंडियन बॉक्स आफिस के साथ-साथ धुरंधर-2 ने दुनियाभर में अपनी कमाई का डंका बजा दिया है। फिल्म को बॉक्स आफिस पर 48 दिन पूरे हो चुके हैं और ये हाल ही रिलीज हुई भूत बंगला, राजा शिवाजी और एक दिन को कड़ी टक्कर दे रही है।
एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में हुई बड़ी तकनीकी लापरवाही। बिना एडिटिंग के ही टेलीकास्ट हुआ नीली स्क्रीन वाला सीन, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक।